फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun police workout cases from whatsapp

यह एंड्रॉयड एप करेगी अपराधियों का 'शिकार'

Sun, 13 Jul 2014 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 13 Jul 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
dehradun police workout cases from whatsapp

अपराधियों की चुस्ती को मात देने के लिए देहरादून पुलिस ने भी हाईटेक तरीका अपनाया है।

विज्ञापन


सूचना तंत्र को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अब मोबाइल एप्लीकेशन व्हाट्स एप का सहारा लेगी। पुलिस के व्हाट्स एप ग्रुप में एसएसपी से लेकर बीट सिपाही तक को जोड़ा जाएगा।

दून को छोड़कर उत्तराखंड के कई जिलों की पुलिस पहले से ही इस मोबाइल एप्लीकेशन का प्रयोग कर रही है और इसके नतीजे भी अच्छे रहे हैं।

पुलिस कर्मी करेंगे व्हाट्स एप का प्रयोग

dehradun police workout cases from whatsapp

हालांकि, दून में भी पुलिस कर्मी व्हाट्स एप का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस का अपना कोई ग्रुप नहीं था।

बुधवार को क्राइम मीटिंग में यह मुद्दा उठा तो राजधानी देहरादून में भी इसे लागू करने फैसला लिया गया।

शहर कोतवाली निरीक्षक एसएस बिष्ट और डोईवाला निरीक्षक आरएस असवाल जैसे पुराने इंस्पेक्टर इस नई तकनीक से अछूते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामलों के खुलासे में मिलेगी मदद

dehradun police workout cases from whatsapp

कप्तान अजय रौतेला ने उन्हें भी इसका प्रयोग करने के लिए कहा। एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस का हर अधिकारी और कर्मचारी इस ग्रुप में शामिल होगा।

घटना के बाद फरार अपराधियों के हुलिए, कपड़ों, वाहनों के नंबर और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को इस एप के जरिये तुरंत हर पुलिसकर्मी के मोबाइल पर उपलब्ध होगी।

संभावित बदमाशों के फोटोग्राफ एक दूसरे को भेजकर उनकी पहचान कराने में काफी मदद मिलेगी।

विज्ञापन

‘आपरेशन चोर’ पर कावड़ यात्रा ने लगाया ब्रेक

dehradun police workout cases from whatsapp

चोरों पर लगाम कसने के लिए दून पुलिस के ‘आपरेशन चोर’ पर कांवड़ यात्रा ने ब्रेक लगा दिया है। कांवड़ के लिए पुलिस फोर्स हरिद्वार रवाना कर देने से राजधानी में जवानों की संख्या कम हो गई है।

ताबड़तोड़ चोरियों से पुलिस को इन दिनों खूब फजीहत झेलनी पड़ रही है। अधिकारियों के प्रयासों के बाद दो दिन से पुलिस सक्रिय नजर आ रही थी, लेकिन हालात फिर पहले जैसे होने वाले हैं।

हरिद्वार में कांवड़ मेले के लिए दून जिले से 82 उप निरीक्षक और 270 कांस्टेबलों को गुरुवार को भेज दिया गया। इनमें कप्तान के पेशकार और पीआरओ भी शामिल हैं।

60 वारदातों के खुलासे की चुनौती

dehradun police workout cases from whatsapp

अब यह बल 25 जुलाई के बाद ही दून लौटेगा। जाहिर है कि पुलिस फोर्स में आई इस कमी से चोरों के हौसले बुलंद रहेंगे।

दूसरी ओर, पुलिस कार्रवाई पर भी असर पड़ेगा। सबसे ज्यादा दिक्कत रात्रि गश्त को बनाए रखने में होगी।

परवल लूट में उलझी पुलिस
परवल में दो घरों में परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट के मामले में पुलिस उलझ गई है। कई लाइनों पर काम के बावजूद सुराग हाथ नहीं लगा है।

बागों में सत्यापन और सहारनपुर में तलाश के बाद भी बदमाशों की कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।

देहरादून में न तो चोरी की घटनाएं थम पा रही है और न ही उनका खुलासा हो रहा है। चोर ऐसे मकानों को अपना निशाना बना रहे है, जो बंद हैं।

बीस दिन से ताबड़तोड़ घटनाओं ने सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। ऐसे में पुलिस पर 60 से अधिक वारदातों के खुलासे का दबाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed