फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun police searching raju boxer

पुलिस का 'राजदार' बन गया जान का दुश्मन

Mon, 07 Oct 2013 11:45 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Oct 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
dehradun police searching raju boxer

एक तरफ शहर के चप्पे-चप्पे पर राजू बॉक्सर को देहरादून पुलिस तलाश रही है, लेकिन इससे पहले राजू पुलिस का 'राजदार' रहा चुका है।

विज्ञापन


जानलेवा हमला करने का आरोप
राजू बॉक्सर पर दो चीता जवानों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। लेकिन एक हकीकत ये भी है कि राजू की पुलिस में गहरी पैठ है।

पुलिस को अब तक की जांच में पता चला है कि सेना से भागकर आने के बाद राजू अविभाजित यूपी के दौरान पुलिस के लिए मुखबिरी करने लगा था।

तब दून और यूपी के दूसरे जिलों में तैनात कई दारोगाओं का वह दुलारा बन गया था। आशंका है कि अपने पुराने संपर्कों के जरिए वह अब भी इन दारोगाओं की शरण में हो सकता है।

क्या था मामला
29 सितंबर की देर रात झगड़े की सूचना पर चीता जवान अंगेश्वर और अनुज नेशविला रोड पहुंचे थे। उनके वहां जाते ही चुक्खूवाला इंदिरा कॉलोनी निवासी राजेंद्र उर्फ राजू बॉक्सर ने दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया था।
विज्ञापन


गंभीर घायल दोनों जवानों का सीएमआई अस्पताल में उपचार चल रहा है। दूसरी ओर, पुलिस एक सप्ताह बाद भी राजू को तलाश नहीं सकी है।

एसएसपी ने सोमवार तक दी मोहलत
बॉक्सर के न पकड़े जाने से नाराज एसएसपी केवल खुराना ने तीन दिन में कार्रवाई न होने पर कोतवाल जयमल सिंह नेगी को कोतवाली से हटाने का अल्टीमेटम दे दिया था। शनिवार को यह मियाद पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, एसएसपी ने कोतवाल को सोमवार तक की मोहलत दे दी। एसएसपी ने बताया कि बॉक्सर की धरपकड़ के लिए पुलिस और एसओजी की कई टीमें लगी हैं। दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed