{"_id":"5b3507a14f1c1bf96e8ba899","slug":"dehradun-police-close-to-teacher-murder-workout","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक हत्याकांड: शिक्षक की हत्या में सामने आ रहा पत्नी और उसके मित्र सिपाही का नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक हत्याकांड: शिक्षक की हत्या में सामने आ रहा पत्नी और उसके मित्र सिपाही का नाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 28 Jun 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
रायपुर में शिक्षक हत्याकांड में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। सूत्रों का दावा है कि शिक्षक की हत्या के पीछे उसकी पत्नी का हाथ हो सकता है। अब तक पुलिस के सामने जो कहानी आई है उसमें शिक्षक की पत्नी और एक सिपाही के प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों काफी समय से प्रेम करते हैं और अब एक दूसरे के साथ रहने की चाह में उन्होंने शिक्षक को रास्ते से हटा दिया। पुलिस शिक्षक की पत्नी और सिपाही को गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इसमें कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। प्रभारी एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल का कहना है कि जांच पूरी हो गई है शुक्रवार को इसका खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार जानकारी के मुताबिक सिपाही का नाम अमित पार्ले है, जो कि इस वक्त हरिद्वार जिले में तैनात है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में इस बात की तस्दीक की जा चुकी है कि जो व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में शिक्षक के साथ दिखा था वह सिपाही अमित ही था। बताया जा रहा है कि शिक्षक की पत्नी स्नेहलता और अमित दोनों स्कूल के जमाने से एक दूसरे को जानते हैं।
विज्ञापन
दोनों उसी समय से एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। स्कूल से पासआउट होने के बाद दोनों अलग-अलग हो गए। कुछ दिन बाद अमित की पुलिस में नौकरी लग गई जबकि, महिला शिक्षक बन गईं। इस बीच साल 2005 में महिला के परिवार वालों ने उसकी शादी टिहरी जनपद निवासी किशोर सिंह चौहान से कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
2017 में एक बार फिर किशोर की पत्नी और सिपाही की मुलाकात हो गई
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किशोर और उनकी पत्नी अलग-अलग जनपदों में तैनात थे। इस बीच साल 2017 में एक बार फिर किशोर की पत्नी और सिपाही की मुलाकात हो गई। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीबी आने लगे और साथ रहने का मन बना लिया। सूत्रों के मुताबिक योजना थी कि वे दोनों किशोर को रास्ते से हटा देंगे और फिर शादी कर लेंगे। इस योजना के तहत अमित किशोर चौहान से भी नजदीकियां बढ़ाने लगा था। दोनों में काफी अच्छी जान-पहचान भी हो गई थी। इसी का फायदा उठाकर अमित गत 15 जून की रात किशोर के साथ गाड़ी में घूमने निकला था। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने पहले एक-साथ शराब पी और फिर मौका पाकर अमित ने किशोर की हत्या कर दी।
दो सालों के अवैतनिक अवकाश पर है महिला
शिक्षक की पत्नी ने 2017 से 2019 तक अवैतनिक अवकाश लिया हुआ है। बताया जा रहा है कि वह चुपचाप सिपाही से कई जगह पर मिलती रहती थी। इस बात की तस्दीक किशोर के पारिवारिक सूत्रों ने भी की है। उनका कहना है कि वे गत आठ जून को भी देहरादून के एक होटल में रुके थे। हालांकि, पुलिस इस बात की तस्दीक कराने का प्रयास कर रही है।
नहीं मिला शिक्षक का मोबाइल
बताया जा रहा है कि पुलिस को अभी शिक्षक का मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिपाही ने शिक्षक का मोबाइल रायपुर रोड पर कहीं झाड़ियों में फेंका है। यही नहीं, योजना के तहत सिपाही ने हरिद्वार से फर्जी आईडी पर सिम निकलवाए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सिम बेचने वाले दो युवकों को भी हिरासत में लिया है।