{"_id":"5969bf6c4f1c1b23718b4729","slug":"dehradun-police-arrested-two-men-with-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़े नशे के सौदागर, 25 लाख की चरस भी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़े नशे के सौदागर, 25 लाख की चरस भी पकड़ी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
arrest
देहरादून पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारा मात्रा में चरस भी पकड़ी गई है। चरस की कीमत बाजार में 25 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, देहरादून जनपद के थाना त्यूणी पुलिस ने दो संदिग्धों को दबोचा। इनके पास से सात किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, चरस की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम लक्ष्मीचंद (50) पुत्र शोभाराम निवासी ग्राम भगवत त्यूनी देहरादून और गोविंद पुन (19) पुत्र राजेश पुन निवासी ग्राम रानीपुर जिला रोल्पा नेपाल हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह नेपाल से भारी मात्रा मे चरस लाता/मंगवाता है व इस चरस को यहाँ से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, देहरादून में सप्लाई करता है।