फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death in drug Rehabilitation Center in herbertpur

नशा मुक्ति केंद्र में रोगी की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच

Fri, 01 Jul 2016 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Jul 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
death in drug Rehabilitation Center in herbertpur
मृत शरीर - फोटो : demo pic

देहरादून जिले के विकासनगर में स्थित एक नशा केंद्र में भर्ती रोगी की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों द्वारा नशा मुक्ति केंद्र पर आरोप लगाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मनीष कुमार (32) पुत्र स्व. कलम सिंह निवासी राजावाला रोड, बायांवाला, सेलाकुंई शराब का आदी था। मनीष को परिजनों द्वारा चार दिन पहले ज्योति किरन नशा मुक्ति केंद्र हरबर्टपुर रामबाग में भर्ती कराया गया था। लेकिन गुरुवार सुबह मनीष की मौत होने से नशा मुक्ति केंद्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मृतक की मां महिंद्रा देवी और बहन मनीषा देवी ने आरोप लगाया है कि नशा मुक्ति केंद्र की लापरवाही की वजह से मनीष की मृत्यु हुई है। इस बाबत उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। मनीषा ने बताया कि चार दिन पहले मनीष को यहां भर्ती किया गया था। दो दिन पहले जब वो और उनकी मां मनीष से मिलने आए तो मनीष की हालत बेहद खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दोनों ने मनीष को घर ले जाने का फैसला किया, लेकिन मनीष को घर ले जाने के एवज में नशा मुक्ति केंद्र ने उनसे पचास हजार रुपए देने को कहा। इतने पैसे न होने के कारण दोनों मनीष की लिए बगैर ही वहां से चली गईं। गुरुवार को मनीष की मौत की खबर के बाद दोनों ने नशा मुक्ति केंद्र पर लापरवाही का आरोप लगाया है।


गुरुवार की सुबह मनीष की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे लेहमन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि वह अस्पताल में लाने से पहले ही मर चुका था। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करने से साथ मामले की जांच में जुट गई है।

Published BY : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed