{"_id":"e3ab16036eaf141c4d2a46b7af0131d9","slug":"death-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम में एक्सरसाइज करना पड़ा 'महंगा'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिम में एक्सरसाइज करना पड़ा 'महंगा'
अमर उजाला, मनीष भट्ट, देहरादून
Updated Sat, 14 Sep 2013 02:11 PM IST
विज्ञापन
राजधानी स्थित पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक पश्चिम विहार दिल्ली का रहने वाला था।
विज्ञापन
मृतक का नाम गौरव जोलवाल था और वह पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी में एमबीए का छात्र था। बताया गया कि शुक्रवार की शाम जिम में एक्सरसाइज करते वक्त वह गिर गया था। जिसके बाद उसे वहीं हार्ट अटैक पड़ा।
पढ़ें, मुजफ्फरनगर दंगे के 'आरोपी' को पकड़ने आई यूपी पुलिस
विज्ञापन
आनन-फानन में गौरव को सिनर्जी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी शनिवार को दी गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टर रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी।
विज्ञापन
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...