फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DAV prisoner accused of firing

डीएवी गोलीकांड का मुख्य आरोपी बंदी

Tue, 23 Jul 2013 08:10 AM IST
देहरादून/अंकित चौधरी
देहरादून/अंकित चौधरी Updated Tue, 23 Jul 2013 08:10 AM IST
विज्ञापन
DAV prisoner accused of firing

बीच बाजार एनएसयूआई के दो छात्रों पर फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी रमन बिष्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रमन का कहना है उसने अपनी जान के डर से गोली चलाई थी।

विज्ञापन


घटना के बाद वह पहले एक पूर्व छात्र नेता के घर गया और वहां से अपने मामा के घर पहुंचा था। बृहस्पतिवार को एनएसयूआई छात्रनेता स्वाती नेगी गुट के दो समर्थकों नवदीप और प्रदीप पर राजीव नगर बाजार में अंधाधुंध फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन


हमलावर रमन बिष्ट निवासी सुनारवाली गाली को रविवार को पुलिस ने आईआईपी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। हमले में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल भी उससे बरामद कर ली गई है। जबकि हमले के वक्त उसके साथ मौजूद अमन मल्होत्रा निवासी ऋषिनगर अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमन ने बताया कि घटना से तीन दिन पहले 15 जुलाई को नवदीप के साथ कालेज में उसका झगड़ा हुआ था। इस दौरान नवदीप ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। अपने जान के डर से ही उसने नवदीप और प्रदीप पर हमला किया।

रमन का यह भी कहना है कि उसके हमले करने की जानकारी अन्य किसी छात्र को नहीं थी। घायल हुए डीएवी कालेज के इन दोनों छात्रों का सीएमआई अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसएसपी केवल खुराना ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तार पर एसओ नेहरू कलोनी अबुल कलाम, एसओजी प्रभारी रवि सैनी की टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

कालेज में नहीं रहेंगे आपराधिक तत्व
एसएसपी केवल खुराना का कहना है किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहने वाले छात्र को डीएवी पीजी कालेज में नहीं पढ़ने दिया जाएगा। उनका कहना है ऐसे छात्रों की सूची तैयार की जा रही है। जिनके ऊपर ज्यादा अपराध होंगे, उन पर गुंडा एक्ट लगाई जाएगी।

 
ऐडमिशन से ही पनप रही गुंडागर्दी
डीएवी पीजी कालेज में बाहरी प्रदेशों के छात्रों के ऐडमिशन लेने की शुरुआत से ही गुंडागर्दी पनप रही है। रविवार को रमन बिष्ट से हमले में प्रयुक्त जो पिस्टल बरामद किया है वह डेढ़ साल पहले अलीगढ़ के एक छात्र का डीएवी कालेज में ऐडमिशन कराने पर उसे गिफ्ट में मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed