{"_id":"ebbb06648a7628c640abf3b677a36968","slug":"crooks-kidnapped-a-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़के को बांध, लड़की को उठा ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़के को बांध, लड़की को उठा ले गए बदमाश
अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)
Updated Mon, 14 Oct 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल स्थित कार्बेट फॉल घूमने आई एक युवती को रविवार देर शाम बदमाश उठा ले गए। वह अपने दोस्त के साथ घूमने आई थी।
पुलिस को सूचना दी
बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर वहीं छोड़ दिया और लड़की को साथ ले गए। इसके बाद किसी तरह वन विभाग के कर्मचारियों के जरिए युवक ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस युवक के साथ देर रात तक युवती की तलाश में जंगल छानती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। फरीदाबाद निवासी राहुल एक युवती के साथ कार्बेट फॉल घूमने आया था।
युवक को बंधक बनाया
दोनों फॉल के पास बैठे थे तभी पांच-छह युवक आए। उन्होंने युवक को बंधक बनाया और युवती को उठाकर ले गए। युवती और उसका मोबाइल और दोनों के एटीएम कार्ड भी बदमाश छीन ले गए।
नौकरी करती है युवती
राहुल ने पुलिस को बताया कि वह बाजपुर में एक मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है, जबकि युवती भी रुद्रपुर की एक कंपनी में नौकरी करती है। वह रविवार को बाजपुर में अपनी बहन के घर आई हुई थी। वहीं से दोनों बाइक पर कार्बेट फॉल घूमने निकले थे।
युवती की तलाश में पुलिस की एक टीम बाजपुर स्थित उसकी बहन के घर के लिए भी देर रात रवाना कर दी गई थी।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...