{"_id":"b2a71ec8c9f04784efc2a478108c4221","slug":"criminal-name-create-problem-for-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी ‘तोता’ बना पुलिस के लिए सिरदर्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी ‘तोता’ बना पुलिस के लिए सिरदर्द
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 25 Oct 2014 06:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को चाकू मारने का आरोपी ‘तोता’ पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। क्षेत्र में तोता नाम के कई युवक होने से पुलिस पशोपेश में है। अब एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिसे दून अस्पताल ले जाकर युवती से शिनाख्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हरिद्वार के ज्वालापुर की मोहल्ला पांवधोई की एक किशोरी 21 अक्टूबर को 40वीं वाहिनी पीएसी गेट के पास खून से लथपथ अवस्था में मिली थी। किशोरी को चाकू से गोदा गया था और उसके पेट पर गहरे जख्म थे।
विज्ञापन
तोता नामक व्यक्ति पर लगाया आरोप
भेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में किशोरी ने तोता नाम के व्यक्ति पर चाकू मारने का आरोप लगाया था। तब से अब तक पुलिस तोता की खोजबीन में लगी है।
विज्ञापन
तोता नाम के कई युवक
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में तोता नाम के कई युवक हैं और हिरासत में लिए गए दो युवक उस दिन अपने-अपने कार्यस्थल पर थे। अब एक युवक को रानीपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। संदेह है कि हमला इसी तोते ने किया है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि युवक को दून अस्पताल ले जाकर शिनाख्त कराई जाएगी।