फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   criminal gang active in roorkee

पुरुषों से ज्यादा खतरनाक हैं इस खूनी गैंग की महिलाएं

Wed, 23 Jul 2014 08:07 AM IST
कुणाल दरगन / अमर उजाला, हरिद्वार
कुणाल दरगन / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 23 Jul 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
criminal gang active in roorkee

रुड़की में बुजुर्ग महिला संतोष जुल्का हत्याकांड का आरोपी पारदी गैंग जगह बदल-बदल कर वारदात को अंजाम देता है।

विज्ञापन


पारदी मध्यप्रदेश की जनजाति के लोग अपराधिक प्रवृति के होते हैं। इस जनजाति के पुरुष अपराध करते हैं और महिलाएं कोर्ट कचहरी के मसले संभालती हैं।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में सक्रिय पारदी जनजाति का पेशा ही अपराध है। इनका अपराध करने का तरीका भी अलग है। ये घटना को अंजाम देने के बाद घटनास्थल पर कुछ खाने और शौच करने को शुभ मानते है।

इनकी बस्ती में जाने से कतराती है पुलिस

criminal gang active in roorkee

इस जनजाति के युवा अपराध करते हैं और इनकी महिलाएं कोर्ट कचहरी में पैरवी की कमान संभालती है।

पुलिस को बस्ती में आने से रोकने के लिए इनकी महिलाएं किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं यही वजह है कि इनकी बस्ती में पुलिस भी जाने से कतराती है।

मध्यप्रदेश सरकार के इनके पुर्नवास के लिए प्रयास भी किए लेकिन वो भी बेकार भी साबित हुए। पुलिस के मुताबिक ये गैंग हमेशा मूवमेंट में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना आवाज हुए ग्रिल उखाड़ने की महारथ

criminal gang active in roorkee

ठीक ठाक माल हाथ लगने पर आधे सदस्य माल लेकर घर जाते है और बाकी दोबारा घटनाओं को अंजाम देने में जुटे रहते है।

नंगे पैर घटनास्थल पर दाखिल होते है और बिना आवाज हुए ग्रिल उखाड़ने की महारथ हासिल है। रुड़की में बुजुर्ग महिला के घर इसी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया।

गिरोह की कांवड़ में वारदात का दूसरा मौका

ये दूसरा मौका है जब कांवड़ के दौरान जिले में दूसरी घटना को पारदी गैंग ने अंजाम दिया है।

ज्वालापुर की गोविंद पुरी कॉलोनी में भी उद्योगपति के घर भी कई लाख के जेवरात की चोरी को इस गैंग ने अंजाम दिया था। एसओजी ने घटना का खुलासा करते हुए कुछ आरोपियों को दबोचा था। लेकिन चोरी के जेवरात की रिकवरी बहुत कम हो पाई थी।

विज्ञापन

ऐसे खुला अनसुलझा केस

criminal gang active in roorkee

हरिद्वार पुलिस ने अनसुलझे से दिख रहे केस को अपने दिमाग की बदौलत इतनी जल्दी सुलझा लिया।


दरअसल, घटना के तुरन्त बाद घटनास्थल से मिले सुराग को देखते हुए एसओजी ने गुना पुलिस से संपर्क साधा। तब पता चला कि कुछ पारदी आजकल वेस्ट यूपी में सक्रिय है।

इधर, पुलिस ने जब सर्विलांस से पारदी गैंग के मोबाइल फोन नंबरों को खंगाला तब कुछ सदस्यों की लोकेशन हरिद्वार में पाई गई। कड़ी से कड़ी के जुड़ने पर इतनी जल्दी चुनौतीपूर्ण हत्याकांड खुलता चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed