{"_id":"8d539a6cc47cd7481fe06c14d37a390f","slug":"crime-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल नहीं कटवाने दिया तो काट दी कमर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल नहीं कटवाने दिया तो काट दी कमर
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 23 Jul 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में बाल कटवाने को लेकर हुए मामूली विवाद में इंटरमीडिएट के एक छात्र की जान पर बन आई। आरोपी युवक ने धारदार हथियार से हमला कर छात्र को बुरी तरह जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भरती छात्र की कमर पर चालीस टांके लगे हैं। तहरीर के बाद ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
गांव सराय में मंगलवार की दोपहर को इंटरमीडिएट का छात्र उस्मान पुत्र यासीन गांव में ही नाई की दुकान पर बाल कटवाने गया था।
पहले बाल कटवाने पर हुआ विवाद
आरोप है कि उसके बाद पहुंचा गांव का ही इंतजार पहले बाल कटवाने की जिद करने लगा। इस बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी इंतजार ने धारदार हथियार से हमला बोलकर छात्र उस्मान को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
छात्र के चीखने चिल्लाने पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने घटना की तहरीर ज्वालापुर पुलिस को दी है। एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि जांच के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन