{"_id":"ec78ae4d96148620a2c2a37cff3a4b2c","slug":"crime-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल रिसाव का झांसा देकर टप्पेबाज ने उड़ाए लाखों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेल रिसाव का झांसा देकर टप्पेबाज ने उड़ाए लाखों
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Apr 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में कार से तेल रिसाव का झांसा देकर एक टप्पेबाज ने सर्राफ का बैग साफ कर दिया। बैग में डेढ़ लाख की नकदी और चार सोने की अंगूठी बताई गई हैं।
विज्ञापन
शहर में करते हैं ज्वैलरी की सप्लाई
नेहरू कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता शहर में ज्वैलरी की सप्लाई करते हैं। शनिवार को वे अपने साथी के साथ कार में कई दुकानों पर माल देने के बाद घर की तरफ लौट रहे थे।
विज्ञापन
बंजारावाला के पास उन्होंने कार रोकी तो वहां मौजूद एक युवक ने कार से तेल रिसने की बात कही। संजय ने अपने साथी के साथ उतरकर देखा तो सड़क पर तेल नजर आ रहा था।
विज्ञापन
तेल रिसाव की गुत्थी को नहीं समझ पाए
युवक को धन्यवाद कहने के बाद संजय कार को लेकर मिस्त्री के पास पहुंचे। लेकिन, मिस्त्री ने बताया कि कार की टंकी से तेल का रिसाव नहीं हो रहा है। काफी माथापच्ची के बाद भी संजय तेल रिसाव की गुत्थी को नहीं समझ पाए।
घर पहुंचकर उन्होंने पिछली सीट पर रखा बैग तलाशा तो उनके होश उड़ गए। बैग गायब था। उन्होंने बंजारावाला में मिले अज्ञात युवक पर शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
संडे बाजार में कई पर्स साफ
संडे बाजार में रविवार को चोरों का आतंक रहा। चोरों ने पलटन बाजार और तिब्बती मार्केट में तीन महिलाओं के पर्स साफ कर दिए।
हाथ की सफाई ऐसी थी कि महिलाओं को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। तीनों पर्स राह चलते हाथ में टंगे बैग से निकाले गए।
चोरी के थे सभी पर्स
प्रेमनगर में नशे की हालत में घर से हिरासत में ली गई युवती को बाजार में खरीदारी के दौरान पर्स चुराने में महारथ हासिल थी।
उसके पास जो पर्स बरामद हुए हैं वह सब चोरी के थे। इनमें से एक बैग ब्यूटी पार्लर चलाने वाली चंचल कुमारी का है। पुलिस ने पार्लर संचालिका की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, युवती का साथी अभी हाथ नहीं आ सका है।