{"_id":"338b52e3fc41e0d1ac40383fcc0b832d","slug":"crime-in-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक से कुकर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक से कुकर्म का प्रयास
अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 13 Nov 2013 08:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में एक युवक ने 12 साल के बच्चे से कुकर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी की घेराबंदी की, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
बहला कर ले गया था साथ
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला खेत में चारा काटने के लिए गई थी। उसके साथ उसका 12 साल का लड़का भी था। इस बीच वहां पर गांव का एक युवक आ गया। महिला के बेटे को आरोपी युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ दूसरे खेत में ले गया। आरोपी ने बालक के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
आरोपी मौके से फरार
शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को घेर लिया। खुद को घिरा देख आरोपी ने लाठी उठा ली और उसे घूमाने लगा। लाठी को देख किसी ग्रामीण की उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं हुई। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी वहां से भाग गया। महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन