{"_id":"43f9e51252480aae26d025a55242cf8a","slug":"crime-during-namaz-in-sahaspur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः अलविदा की नमाज में मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्तराखंडः अलविदा की नमाज में मारा चाकू
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Jul 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
अलविदा जुमे की नमाज के दौरान एक नमाजी को उसके पड़ोसी ने चाकू मार दिया। यह घटना देहरादून जिले के सहसपुर गांव है।
विज्ञापन
इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ। उधर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
शुक्रवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे सहसपुर गांव निवासी इमरान पुत्र नैनुद्दीन अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने मस्जिद में गया था। उसी दौरान उसका पड़ोसी शौकीन पुत्र ताहिर वहां आया और इमरान के पेट में चाकू घोंप दिया।
Trending Videos
इमरान की बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप
चाकू घोंप कर शौकीन मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद इमरान को सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया गया।
बताया गया कि शौकीन पर इमरान की बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप है। इसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह इमरान और शौकीन में खूब कहासुनी हुई थी।
डॉक्टरों ने बताया कि इमरान अब खतरे से बाहर है। पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुट गई है।
बताया गया कि शौकीन पर इमरान की बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप है। इसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह इमरान और शौकीन में खूब कहासुनी हुई थी।