फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   court give life time jail for murder case

दलित युवक का गला काटने वाले शिक्षक को उम्रकैद, जानिए क्या हुआ था उस दिन

Fri, 12 May 2017 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला,बागेश्वर Updated Fri, 12 May 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
court give life time jail for murder case
Demo pic

एक सनसनीखेज वारदात के तहत एक शिक्षक ने गुस्से में आकर एक दलित युवक का गला काट दिया था। आरोपी को उम्रकैद की सजा मिली है। जानिए, खबर में कि क्या हुआ उस दिन।

विज्ञापन


बागेश्वर जिले के भेटा करड़िया गांव में हुए बहुचर्चित दलित युवक हत्याकांड में जिला न्यायालय के विशेष सत्र न्यायाधीश ने अभियुक्त शिक्षक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अभियुक्त को 20 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। अर्थदंड नहीं देने पर एक साल के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन

आटा चक्की में हुई थी बहस

court give life time jail for murder case
Demo pic

जानकारी के अनुसार, कांडा तहसील के दूरस्थ भेटा करड़िया गांव में पांच अक्तूबर 2016 की शाम को कुंदन सिंह भंडारी की आटा चक्की में गेहूं पिसवाने गए सोहन राम और शिक्षक ललिता प्रसाद कर्नाटक की किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। सोहन राम के चक्की के बाहर निकलते ही ललिता प्रसाद ने दरांती से सोहन राम की गर्दन काट दी।

सोहन राम की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की ओर से कांडा थाने में ललिता प्रसाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। यह मामला जिला न्यायालय बागेश्वर में चला। परीक्षण के दौरान विशेष लोक अभियोजक पीसी टम्टा ने 13 गवाह प्रस्तुत किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed