फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   convict of sexual assault and murder got Capital punishment

दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा की हत्या करने वाले वहशी को कोर्ट ने दी सजा-ए-मौत

Thu, 13 Dec 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Dec 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
convict of sexual assault and murder got Capital punishment
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

त्यूणी क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद नौवीं कक्षा की छात्रा की हत्या करने के दोषी को विशेष पोक्सो न्यायाधीश रमा पांडेय की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


न्यायालय ने दोषी पर अलग-अलग धाराओं में कुल 90 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसमें से 50 हजार रुपये पीड़िता के परिवार को दिए जाएंगे। इसके साथ ही परिवार को निर्भया फंड से भी 50 हजार रुपये की मदद देने का आदेश जिलाधिकारी को दिया गया है। 
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता भरत सिंह नेगी ने बताया कि दो जनवरी 2016 के इस मामले में न्यायालय ने अजहर खान निवासी अंबड़ी त्यूणी को सोमवार को दोषी करार दिया था।

दोषी की सजा पर बचाव और अभियोजन पक्ष ने बुधवार को बहस की। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने अजहर खान को दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम में आजीवन कारावास और कुल 70 हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई।

इसके साथ ही हत्या के दोष में अजहर को मृत्युदंड और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। न्यायालय ने इस मामले को जघन्य अपराध की श्रेणी में रखकर अधिकतम सजा सुनाई है।

ये है मामला 

त्यूणी क्षेत्र की नौवीं कक्षा की एक छात्रा एक जनवरी 2016 को दोस्तों के साथ घूमने गई थी। शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने राजस्व पुलिस को सूचना दी।

बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को अंबड़ी निवासी अजहर खान की मोटरसाइकिल पर जाते देखा है। राजस्व पुलिस ने बात आई गई कर दी। अगले दिन परिजन जब उसे ढूंढते हुए जंगल की ओर गए तो वहां देखा कि बेटी का शव एक पेड़ से लटक रहा था। उसके घुटने जमीन से लग हुए थे और उन पर चोट के निशान थे।

ऐसे में राजस्व पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को घटनास्थल भी दिखाया था

छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। फोरेंसिक जांच टीम ने भी वैजाइनल स्वैब आदि को जांच के लिए संरक्षित कर लिया।

शव मिलने के करीब आठ दिन बाद 10 जनवरी 2016 को पुलिस ने आरोपी अजहर खान और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी अजहर खान ने पुलिस को घटनास्थल भी दिखाया जहां उसने छात्रा से दुष्कर्म कर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने वहां से छात्रा के गले की माला भी बरामद की। इसके बाद पुलिस ने अजहर की बाइक और उसकी एक चाबी भी बरामद की। जब डीएनए रिपोर्ट आई तो उसमें वैजाइनल स्वैब से पुष्टि हुई कि दुष्कर्म अजहर खान ने ही किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed