उत्तराखंडः सरेआम कांग्रेस नेता के बेटे ने युवती से की छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के दर्शन लाल चौक के पास स्कूटी सवार युवती ने छेड़छाड़ करने पर कांग्रेस नेता के बेटे को थप्पड़ रसीद कर दिया। आरोपी की शिकायत किए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है।
दर्शन लाल चौक के पास स्कूटी पर जा रही एक युवती से कांग्रेस नेता के बेटे ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी अभद्रता पर उतर आया। नाराज युवती ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया। हंगामा हुआ तो आसपास के लोग आ गए। अपने को घिरता देखकर आरोपी खिसक गया।
आरोपी को सजा दिलाने के लिए युवती शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हालांकि पुलिस इस तरह की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
देर रात तक यह भी चर्चाएं रही कि आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की तैयारी चल रही थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। बता दें शहर क्षेत्र में कुछ दिनों से छेड़छाड़ की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
पढ़ने आई भतीजी से फूफा ने किया दुराचार
देहरादून में एक युवती ने अपने फूफा पर दुराचार का मामला दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि फूफा की साजिश में उसकी बुआ का भी हाथ है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी फूफा और बुआ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन महीने पहले उसकी बुआ उसे दून में पढ़ाई कराने के बहाने यहां ले आईं। युवती का आरोप है कि दून आने के बाद बुआ और फूफा ने उसका एडमिशन कराने के बजाय घर के कामकाज कराने शुरू कर दिए। इस बीच उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित भी किया जाने लगा।
आरोप है कि इसी बीच एक दिन फूफा ने उसके साथ मारपीट करते हुए जबरन दुराचार किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इंटर पास युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बुधवार को पीड़िता का मेडिकल कराएगी। एसओ मुकेश त्यागी ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।