फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   classmate raped girl and record MMS.

MMS से ब्लैकमेल कर दोस्ती निभाता है ये शख्स

Mon, 10 Nov 2014 02:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Nov 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
classmate raped girl and record MMS.

राजधानी देहरादून में बीटेक की एक छात्रा के साथ उसके सहपाठी ने ही दुराचार कर दिया। आरोपी ने छात्रा की अश्लील क्लिपिंग बना ली।

विज्ञापन


इसके बाद लंबे समय से वह उसे ब्लैकमेल और शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिन पूर्व उसने क्लिपिंग पीड़िता को ही व्हाट्स एप पर भेज दी और इसे सार्वजनिक करने की धमकी दी।

वह दोबारा उसे गलत नीयत से साथ मसूरी ले जाना चाहता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया है। मूलत: नैनीताल जिले की रहने वाली पीड़िता दून के एक कॉलेज में बीटेक फाइनल की छात्रा है।
विज्ञापन


कॉलेज में सीतामढ़ी, बिहार निवासी रंजीत पाल से उसकी दोस्ती हुई। आरोप है कि एक साल पूर्व दोनों घूमने के लिए मसूरी गए। आरोप है कि वहां रंजीत ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद छात्रा से दुराचार किया और अश्लील क्लिपिंग बना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रंजीत पाल

classmate raped girl and record MMS.

विरोध करने पर उसने बदनाम करने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद लंबे समय तक वह छात्रा का शोषण और ब्लैकमेल करता रहा।

छात्रा का कहना है कि उसने कुछ समय पूर्व अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया और आरोपी से बचने लगी। इस बीच आरोपी ने एक दिन उसे रास्ते में रोककर धमकाया। कुछ दिन पूर्व उसने छात्रा के मोबाइल पर क्लिपिंग भेजी।

इसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर रविवार को मसूरी चलने के लिए कहा। इस पर छात्रा ने डालनवाला पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस ने आरोपी रंजीत पाल को दबोच लिया।

करनपुर चौकी प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपी के मोबाइल से भी अश्लील क्लिप बरामद हो गई है। मेडिकल कराने के साथ रंजीत पाल के खिलाफ दुराचार और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed