{"_id":"2c7540fde99e639ff24801401ff23d96","slug":"classmate-rape-with-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमाने के बहाने ले जाकर बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुमाने के बहाने ले जाकर बनाया हवस का शिकार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में नाबालिग छात्रा को घुमाने के बहाने रेस्टोरेंट में लाकर दुराचार करने वाले एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वारदात 25 दिन पुरानी है, लेकिन आरोपी द्वारा धमकी देने के कारण छात्रा दहशत में थी। पुलिस ने रेस्टोरेंट को सीज कराने की कार्रवाई शुरू करने का दावा किया है। कक्षा 11 की एक छात्रा को पड़ोस में रहने वाले युवक ने करीब 25 दिन पहले घुमाने के बहाने सहस्त्रधारा रोड पर ले आया।
यहां एक रेस्टोरेंट में ले जाकर उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध जताया तो आरोपी ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित छात्रा दहशत की वजह से मामला छिपाए रही। गुमसुम हुई तो परिजनों ने उससे सवाल किए।
विज्ञापन
इसके बाद उसने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराकर भाई की तरफ से दुराचार और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश कार्की निवासी धारचुला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तीसरे पहर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसओ राजपुर पंकज पोखरियाल का कहना है कि रेस्टोरेंट को सीज कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। आरोपी पॉलिटेक्निक करने के बाद कोचिंग कर रहा था।