फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   child theft in hospital in haridwar

परिजनों को चकमा देकर महिला ने चुराया बच्चा

Wed, 30 Jul 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 30 Jul 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
child theft in hospital in haridwar

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित महिला अस्पताल के जनरल वार्ड से मंगलवार शाम एक महिला ने नवजात को चुरा लिया। परिजनों के हल्ला मचाने पर स्टाफ एकत्रित हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात तक सार्वजनिक स्थान खंगाले लेकिन नवजात का पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


देर रात महिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला को बच्ची ले जाते देखा गया। अस्पताल प्रबंधन ने फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं।

रुड़की के गांव सिरचंदी भगवानपुर निवासी मुनीष गली-सात, सुभाषनगर, ज्वालापुर में रहते हैं। पेशे से पत्थर घिसाई का काम करने वाले मुनीष की पत्नी लता (23) ने रविवार को महिला अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। तभी से महिला अस्पताल में थी।
विज्ञापन


मंगलवार को किसी कार्य से मुनीष रुड़की गया हुआ था। अस्पताल में देखरेख के लिए छोटा भाई मौजूद था लेकिन वह भी शाम सात बजे खाना खाने चला गया। महिला के पास उसका बेटा रवि एवं देवर की बेटी शारदा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेकअप करवाने गई थी मां

child theft in hospital in haridwar

बुखार होने पर महिला नवजात बेटी को वार्ड में बच्चों के पास छोड़कर स्वयं डॉक्टर के पास चेकअप के लिए चली गई। इसी बीच एक महिला नवजात को लेकर फरार हो गई।

नवजात के पास मौजूद भाई-बहन कुछ समझ नहीं पाए। थोड़ी देर बाद लता पहुंची तो उसने बेटी गायब होने पर हल्ला मचा दिया। मौके पर भीड़ जुट गई।

बच्चा गायब होने की खबर सुनकर स्टाफ भी एकत्रित हो गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रकश चंद्र मठपाल मौके पर पहुंचे।

देर रात तक बच्ची को खंगालती रही पुलिस

child theft in hospital in haridwar

वार्ड में मौजूद महिलाओं ने पुलिस को बताया कि बच्चा ले जाने वाली महिला की उम्र 30 साल के आसपास है। उसने पीले रंग का कुर्ता एवं काले रंग की सलवार पहनी हुई थी।

देर शाम तक पुलिस शहर खंगालती रही लेकिन नवजात का पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी प्रकाश चंद्र मठपाल ने बताया कि बच्ची को ढूंढा जा रहा है।

अस्पताल प्रशासन का है कहना
महिला के परिजनों की ओर से बच्चा एक अनजान महिला की गोद में दिया था। वही बच्चे को लेकर निकल गई है। हमें आधे घंटे बाद बताया गया। पुलिस को सूचना दे दी है।
-डॉ. भवानीपाल, सीएमएस महिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed