{"_id":"55508864f84438a234e1a350616db4e1","slug":"child-killed-in-roorkee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की बलि देने की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे की बलि देने की सूचना से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 04 Oct 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में शुक्रवार की रात एक बच्चे (13 वर्ष) की परिजनों द्वारा बलि देने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फोन पर मिली बलि की सूचना
घटनाक्रम के अनुसार रामनगर कालोनी में एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। तभी किसी ने पुलिस को फोन कर बच्चे की बलि देने की सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद परिजन संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी दरबान सिंह पंवार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
प्रथमदृष्टया उन्होंने बलि देने की बात से भी इंकार किया है, हालांकि उन्होंने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद कार्रवाई की बात कही है। इससे पहले बच्चे की बलि देने और पुलिस के पहुंचने पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। घटना के संबंध में देर रात तक लोगों में तरह-तरह की चरचा होती रही।