{"_id":"5b2753c94f1c1ba96e8b8a12","slug":"chain-snatching-from-old-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला से चेन लूटी, लड़की पर मंदिर का लिंटर गिरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरादून: मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला से चेन लूटी, लड़की पर मंदिर का लिंटर गिरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
demo pic
देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने चेन लूट ली। घटना सोमवार सुबह की है।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह करीब 7 बजे गुरुराम राय स्कूल की रिटायर्ड प्रिंसिपल विनोद कक्कड़ मंदिर जा रही थी। उसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से चेट लूट ली। राजेंद्र नगर में विंग नम्बर तीन निवासी पीड़ित महिला ने बाइक का नंबर नोट कर लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
वहीं सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे जे यमुना कॉलोनी में मंदिर की छत गिरने से एक लड़की दब गई। सूचना पाकर तुरंत फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर पहुंची और लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला। शिव पार्वती कुम्हार पंचायती मंदिर में कुमारी संगीता पुत्री ताराचंद पूजा करने आई थी जो कि मंदिर की छत गिरने से दब गई। फायर सर्विस यूनिट ने उसे मलबे से निकाल लिया।
विज्ञापन