फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   CBI arrested fake joint secretary, found 9 crore property.

फर्जी अधिकारी के पास मिले 9 करोड़, बताया हरीश रावत का ओएसडी

Wed, 04 May 2016 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली, देहरादून Updated Wed, 04 May 2016 08:56 AM IST
सार

  • पूर्व सीएम हरीश रावत का ओएसडी होने का किया दावा
  • सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, फर्जी अधिकारी के पास से मिली 1.77 करोड़ की नकदी

विज्ञापन
CBI arrested fake joint secretary, found 9 crore property.
आरोपी खुद को पूर्व सीएम का ओएसडी बता रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुमनाम शिकायत पर घूस लेने-देने के आरोप में सोमवार को सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ अधिकारी केहर सिंह और भ्रष्टाचार के आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार किया। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आशुतोष सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का ओएसडी होने का दावा कर रहा है।

विज्ञापन


बाद में आशुतोष की घर की तलाशी में सीबीआई ने नौ करोड़ की दस संपत्ति के दस्तावेज और 1.77 करोड़ की नकदी बरामद की है। सीबीआई अब आशुतोष के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करेगी।
विज्ञापन


दरअसल, आशुतोष केंद्र सरकार के हैंडीक्रॉफ्ट और हैंडलूम एक्सपोर्ट कारपोरेशन में डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर था। जालसाजी की कई शिकायतें उसके खिलाफ थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी में घर पर मिली दो लालबत्ती कार

CBI arrested fake joint secretary, found 9 crore property.
सीबीअाई रेड

उसी एक करोड़ की हेरफेर की शिकायत को रफा-दफा करने के लिए केहर सिंह ने तीन लाख रुपये की मांग की थी। आशुतोष के घर पर हुई छापेमारी में दो लालबत्ती वाली लग्जरी कार की बरामदगी भी हुई है।

सीबीआई की पहली छापेमारी में 40 लाख रुपये नकद समेत कैबिनेट सचिवालय, गृह मंत्रालय और लोकसभा सचिवालय से संबंधित फर्जी परिचय पत्र भी मिले थे। पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार से इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आशुतोष नाम का कोई भी व्यक्ति पूर्व सीएम हरीश रावत का ओएसडी नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed