फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   case registered on businessman for protest on clock tower.

घंटाघर पर प्रदर्शन व्यापारियों को पड़ा महंगा, मुकदमा

Tue, 03 May 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 May 2016 02:43 AM IST
सार

  • पुलिस ने संगीन धाराओं में सराफा व्यापारियों के खिलाफ दर्ज किया केस 
  • महिला और व्यापारी ने दर्ज कराई क्रॉस रिपोर्ट 
  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच हुई शुरू  

विज्ञापन
case registered on businessman for protest on clock tower.
व्यापारियों ने रविवार देर रात तीन घंटे तक घंटाघर पर प्रदर्शन कर रोड जाम कर रखा। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

घंटाघर पर रविवार रात मामूली बात पर शुरू हुए विवाद के बाद हुए प्रदर्शन से नाराज पुलिस ने मनमीत सिंह, हरनील कौर, सराफ मंडल के अध्यक्ष प्रवीन जैन सहित 150 अज्ञात व्यापारियों के खिलाफ सेवन क्रिमिनल एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करनी शुरू कर दी है। उधर महिला और व्यापारी ने भी एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मालूम हो कि रविवार रात करीब नौ बजे घंटाघर चौक पर दून सराफा मंडल के महासचिव मनमीत सिंह की कार से अलकापुरी निवासी महिला अनिता गुरुंग की कार के साइड लगने पर बवाल हो गया था। व्यापारियों का आरोप था कि मुजफ्फरनगर नंबर की कार सवार महिला ने व्यापारी को थप्पड़ मारा है और एसपी सिटी ने महिला को पकड़ने के बजाय उसे मौके से भगा दिया। इस पूरे प्रकरण में तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ सदानंद दाते ने बताया कि व्यापारियों ने मामूली विवाद के बाद अनाधिकृत रूप से तीन घंटे से अधिक देर तक सड़क जाम रखा। इसकी वजह से काफी संख्या में वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि व्यापारियों के खिलाफ राष्ट्रीय मार्ग को जाम कर बाधित कराना, लोगों को आवाजाही रोकना और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन कर नारेबाजी करना आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पहला मुकदमा मनमीत सिंह की पत्नी हरनील कौर ने थप्पड़ मारने वाली महिला के खिलाफ दर्ज करवाया। तो दूसरा मुकदमा पुलिस ने व्यापारियों के खिलाफ, जबकि तीसरा मुकदमा महिला ने व्यापारी के खिलाफ दर्ज कराया।

दोनों वाहनों में टक्कर ही नहीं, पुलिस के पास फुटेज

case registered on businessman for protest on clock tower.
पुलिस - फोटो : Bureau

पुलिस की माने तो घंटाघर पर हुए विवाद में सच्चाई यह है कि दोनों वाहनों में टक्कर नहीं हुई थी। पुलिस के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि दो कारों की आपस में साइड भी नहीं लगी थी। विवाद सिर्फ वाहन ठीक से चलाने को लेकर हुआ था, जिसने बात में बड़ा रूप ले लिया। 

एसएसपी ने पुलिस पर आरोप किए खारिज
एसएसपी डॉ सदानंद दाते ने कहा कि व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन का कोई औचित्य नहीं था। व्यापारी जो एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल पर आरोप लगा रहे थे वह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि एसपी ट्रैफिक ने महिला की कार को साइड करने को कहा था और वह दूसरी कार के पास जाकर उसे साइड कराने लगे थे। इतने में महिला चली गयी। इसमें एसपी ट्रैफिक की कोई गलती नहीं है।

ऐसे हुआ था कार सवार महिला से विवाद
अनिता गुरुंग अपने पति राज्यवर्धन गुरुंग (चालक) व बेटी निवासी अल्कापुरी आईएमए ब्लड बैंक घंटाघर से मुड़ते हुए राजपुर रोड की ओर जा रही थी। महिला का कहना है कि घंटाघर पर उसके पति राज्यवर्धन ने जैसे ही गाड़ी टर्न की तभी घंटाघर स्थित पान की दुकान के पास से एक सरदार जी जो आइसक्रीम खा रहे थे, उन्होंने अचानक गाड़ी मोड़ दी। इससे दोनों वाहनों में टक्कर की नौबत आ गयी। इस दौरान महिला व उसके पति ने दूसरे वाहन चालक मनमीत को गुस्से भरे लहजे में कहा कि या तो आइसक्रीम खा लो या गाड़ी चला लो। महिला का आरोप है कि इस दौरान मनमीत ने पहले महिला को थप्पड़ जड़ा फिर विवाद आगे बढ़ा। 

एसएसपी का कहना
दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस की ओर से व्यापारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस पर लगे आरोप गलत है। इस पूरे प्रकरण की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। 
-डॉ सदानंद दाते, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed