फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car loot in roorkee.

पहले लिफ्ट ली और फिर लूटी बिजनेसमैन से कार

Wed, 30 Dec 2015 12:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 30 Dec 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
car loot in roorkee.

रुड़की में कार से जा रहे उद्योगपति से एक युवक ने पहले लिफ्ट ली और फिर मौका पाकर तमंचे के बल पर एक साथी की मदद से कार लूट ली। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली के पीतमपुरा निवासी राहुल अग्रवाल पुत्र निर्मल अग्रवाल की भगवानपुर लकेश्वरी में शक्ति लेमिनेशन नाम से एक फैक्ट्री है। वह सोमवार को रुड़की आए थे। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में रुके हुए थे।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी कार से हरिद्वार रोड स्थित एक कैफे हाउस में कॉफी पीने के लिए जा रहे थे। मलकपुर चुंगी के समीप पहुंचने पर एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज

car loot in roorkee.

राहुल ने बताया कि उसने युवक को लिफ्ट दे दी। लेकिन सौ मीटर की दूरी चलने के बाद युवक ने तमंचा निकालकर उसकी बट उनके सिर पर मार दी और कार रोकने को कहा।

कार रुकते ही उस बदमाश का साथी भी वहां आ गया। दोनों ने मारपीट कर उन्हें नीचे धकेल दिया और कार लेकर फरार हो गए। कार में उसका मोबाइल व अन्य सामान भी रखा था।

कोतवाली सिविल लाइंस के एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि घटना के आधार पर पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed