फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   car loot in dehradun.

चालक को जंगल में फेंक बदमाशों ने लूटी कार

Thu, 02 Apr 2015 02:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश्ा
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश्ा Updated Thu, 02 Apr 2015 02:11 PM IST
विज्ञापन
car loot in dehradun.

लक्ष्मण झूला (ऋषिकेश) के लिए बुक कराई गई एक कार को चार बदमाशों ने पंतद्वीप पार्किंग के पास लूट लिया।

विज्ञापन


जबकि चालक को बंधक बनाकर मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर) के जंगल में फेंककर फरार हो गए। पीड़ित चालक की ओर से नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ज्वालापुर की गली नंबर तीन, श्री नाथ नगर निवासी वीरेंद्र अपने भाई की इंडिगो कार चलाता है।

मंगलवार शाम टैक्सी यूनियन हरिद्वार के कार्यालय से चार युवकों ने लक्ष्मण झूला जाने के लिए उसकी कार बुक कराई। यूनियन पदाधिकारी सुधीर अग्रवाल को एक युवक ने अपना नाम वी. सलमात निवासी देवबंद (सहारनपुर) बताते हुए किराये की रसीद कटवाई।
विज्ञापन


आरोप है कि पंतद्वीप पार्किंग के पास एक युवक ने लघुशंका के लिए कार रुकवाई और पीछे बैठे तीनों युवकों ने हथियारों के बल पर चालक पर काबू पा लिया। आननफानन में लघुशंका के लिए उतरे युवक ने ड्राइविंग सीट संभाली और रुड़की की ओर मोड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अन्य साथियों ने चालक को पीछे खींच हाथ-पैर बांध दिए। उसके बाद चालक को मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर) जंगल में फेंक दिया। आरोपियों ने चालक से 7500 रुपए, घड़ी एवं मोबाइल भी लूट लिया।

जैसे-तैसे बंधन मुक्त हुए चालक ने राहगीरों की मदद से मंसूरपुर पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने घटनास्थल हरिद्वार का बताते हुए पीड़ित को चलता कर दिया। पीड़ित नगर कोतवाली पहुंच पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।


न मांगा पहचान पत्र, न सीसीटीवी कैमरे

हैरानी की बात यह है कि टैक्सी बुक कर रहे चार में से किसी भी एक व्यक्ति की आईडी नहीं ली गई। न यूनियन कार्यालय पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। यह आलम तब है जब पूर्व में कई बार इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। पुलिस ने भी यूनियन कार्यालय पर आईडी न लेने और कैमरे न लगाने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed