{"_id":"574227204f1c1b781869105d","slug":"car-hit-the-scooty-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 23 May 2016 03:09 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रायपुर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा के पास की है। घटना के बाद पुलिस की हीलाहवाली भी सामने आई है। सुबह हुई घटना के संबंध में रायपुर थाना पुलिस के पास शाम तक विस्तृत जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
पीछे से मारी टक्कर
रविवार सुबह करीब नौ बजे सोनू उर्फ मोहम्मद रफी (25) पुत्र मोहम्मद जकीर निवासी गली नंबर दो भगत सिंह कालोनी अपनी स्कूटी से अपने दोस्त के साथ चूना भट्टा की तरफ जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक इंडिगो यूके 07 पीए 9027 ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना में स्कूली चालक व सवार को गंभीर चोट आयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और खुद घायलों को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने स्कूटी चालक सोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सोनू कबाड़ी का काम करता था। उसके दोस्त से अभी पूछताछ करनी है। रायपुर थाना पुलिस के पास कार चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन