फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   businessman murder in chamoli.

गला रेतकर व्यापारी की हत्या, पत्थरों के नीचे मिली लाश

Tue, 20 Jan 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणबगड़ (चमोली)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणबगड़ (चमोली) Updated Tue, 20 Jan 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
businessman murder in chamoli.

पांच जनवरी से लापता चल रहे व्यापारी का शव सोमवार को पिंडर नदी के तट पर अर्धनग्न अवस्था में मिला। पुलिस की मानें तो व्यापारी का गला रेतकर हत्या की गई थी, जिसे बाद में पत्थरों से दबा दिया गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

नारायणबगड़ में मोटर वर्कशाप चलाने वाले बैनोली निवासी हरि प्रसाद पांच जनवरी से लापता थे। 10 जनवरी को व्यापारी की गांव गोशाला में एक पत्र मिला था जिसमें व्यापारी के अपहरण की बात सामने आ रही थी। इससे आशंकित परिजनों ने 11 जनवरी को थराली पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

चिता लगाने के लिए पत्थर निकाला तो दिखी लाश

businessman murder in chamoli.

सप्ताह भर की जांच के बाद भी व्यापारी का कहीं सुराग नहीं मिल पाया। सोमवार सुबह 11 बजे कौब गांव की एक वृद्ध महिला की मौत व्यापारी की गुमशुदगी का राज खोल गई। बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद कौब गांव के ग्रामीण शव को दाह संस्कार के लिए पिंडर नदी के तट पर लाए।

जहां चिता लगाने के लिए ग्रामीण पत्थर निकालने लगे तो पत्थरों के नीचे एक शव दिखाई दिया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी राजीव चौहान मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।

एसओ ने बताया कि शव व्यापारी का है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। शव का गला रेता गया है और कपड़े भी उतारकर दबाए गए हैं। हालांकि पानी में दबे होने के चलते अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

लोगों में गुस्सा, आज बंद रहेगा नारायणबगड़ बाजार

businessman murder in chamoli.

पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का पटाक्षेप कर लिया जाएगा। शव मिलने की सूचना परिजनों को दे दी गई है। इस दौरान जमा भीड़ ने कहा यदि जल्द हत्यारों को जेल नहीं भेजा गया तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद मलेठा ने कहा कि व्यापारी की हत्या को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। इसके चलते मंगलवार को बाजार बंद रखे जाएंगे।

वहीं सुरक्षा ऐहतियातों के लिए पुलिस ने नारायबगड़ में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को मामले में पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed