{"_id":"5bffc445bdec2241a43f8a3f","slug":"burnt-dead-body-found-in-dehradun-saung-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: नदी में मिला अधजला शव, ओएनजीसी के असिस्टेंट इंजीनियर ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरादून: नदी में मिला अधजला शव, ओएनजीसी के असिस्टेंट इंजीनियर ने लगाई फांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 29 Nov 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
सांग नदी में मिला अधजला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में थानो रोड पर सौंग नदी में अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं ओएनजीसी देहरादून में ट्रेंनिंग के लिए आए असिस्टेंट इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
रायपुर थानो में नदी में मिले अधजले शव के सिर पर चोट के निशान भी हैं। पुलिस प्रथमदृष्टया हत्या मानकर जांच में जुट गई है। यहां एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शव के करीब 20 फ़ीट दूरी पर खड़ी है। मोटरसाइकिल का नंबर बालावाला क्षेत्र का है। मोटरसाइकिल पर भी खून लगा हुआ है।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। एसएसपी निवेदिता कुकरेती भी मौके पर पहुंची। मृतक के सिर के पास थोड़ी राख पड़ी हुई है। देखने मे लग रहा है कि इस आग में उसके कुछ कागज जलाने का प्रयास हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 साल के बीच आंकी जा रही है। प्रथम दृष्टया व्यक्ति को हत्या के बाद मोटरसाइकिल पर लादकर लाया गया और यहाँ फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
देहरादून ट्रेनिग पर आए इंजीनियर ने की आत्महत्या
ओएनजीसी देहरादून में ट्रेंनिंग के लिए आए एक असिस्टेंट इंजीनियर विपिन यादव निवासी जौनपुर यूपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कैंट थाना क्षेत्र के कौलागढ़ चौक स्थित एलपी रेजीडेंसी में हुई है। बताया जा रहा है कि इंजीनियर विगत 25 नवंबर को देहरादून आया था। और देहरादून में होटल में कमरा लेकर रह रहा था। गुरुवार की सुबह ट्रेंनिंग में न आने पर ओएनजीसी अफसरों ने विपिन को फोन किया। फोन न उठने पर तलाश शुरू हुई। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।