फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brutality with six year old child.

खौफनाक: आंखों में सुई चुभाई, हाथ की तोड़ी हड्डी

Thu, 12 Mar 2015 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Mar 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
brutality with six year old child.

उत्तराखंड के रुड़की में छह साल के मासूम बदरूद्दीन के साथ जो हुआ वह दिल दहलाने वाला है। मासूम का पहले तो कुछ लोगों ने अपहरण किया। बाद में उसे अपंग और अंधा बनाने के लिए तरह-तरह की यातनाएं दी गई।

विज्ञापन


मासूम की आंखों में इंजेक्शन चुभाया। उसका हाथ मरोड़कर हड्डी तोड़ दी। सिविल अस्पताल में बच्चे का उपचार चल रहा है।

अलीगढ़ से कलियर आकर रह रही नसीमा के तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़के और एक लड़की है। छह साल का बदरूद्दीन भाई बहनों में सबसे बड़ा है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन


20-25 दिन पहले नसीमा अपने बच्चों के साथ अजमेर शरीफ गई थी। अजमेर शरीफ में बदरूद्दीन अचानक गायब हो गया। नसीमा ने उसे सभी जगह तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

डराने के लिए कमरे में छोड़ दिया सांप

brutality with six year old child.

अगले दिन बदरूद्दीन अजमेर शरीफ से कुछ दूर स्थित सड़क किनारे रखे एक कूड़ेदान में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। आशंका है कि जिन लोगों ने उसका अपहरण किया था उन्होंने ही उसे मरा समझकर फेंका होगा।

मासूम काफी चोटिल हालत में था। उसका एक हाथ टूटा हुआ था। आंखें भी लाल हो रही थी। मासूम बदरूद्दीन ने बताया कि अजमेर में पांच लोग जबरन उसे अपने साथ ले गए थे। वह उसे एक मकान में ले गए। जहां उसे डराने के लिए उसके पास सांप छोड़ दिया।

उसे प्यास लगी तो उसे कड़वा पानी (संभवत: शराब) पिलाया। उसकी आंख में इंजेक्शन चुभा दिया। इसके बाद उसके दाएं हाथ को मरोड़कर तोड़ दिया। इस दौरान मासूम दर्द से चीखता रहा। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ उसे कुछ याद नहीं है।

नसीमा ने बताया कि यह सब सुनकर वह पूरी तरह से कांप गई थी। डरकर वह उसी दिन वहां से वापस कलियर के लिए चल दी। बच्चे का उपचार फिलहाल सिविल अस्पताल में चल रहा है।

भीग मंगाने वाले गिरोह का हो सकता है काम

brutality with six year old child.

बच्चा दर्द के मारे रात को कई बार सो नहीं पाता है। इस घटना को लेकर माना जा रहा है कि बदरूद्दीन का अपहरण ऐसे गिरोह ने किया होगा, जो बच्चों को विकलांग और अंधा बनाकर भीख मंगवाते हैं। दर्द आदि के कारण बदरूद्दीन बेहोश हो गया होगा। अपहरणकर्ताओं ने उसे मरा समझकर कूड़ेदान में डाल दिया होगा।

इनका है कहना
बदरूद्दीन के दांयी बाजू की हड्डी टूटी है। हड्डी कैसे टूटी यह कहना मुश्किल है। लेकिन बड़ी चोट से ही तरह से हड्डी टूटती है। -डॉ. राजकुमार, आर्थोसर्जन सिविल अस्पताल रुड़की।

मामला संज्ञान में नहीं है। यदि बच्चे के साथ ऐसा कुछ हुआ है तो गंभीर है। वह इसकी पड़ताल कराएंगे। इस संबंध में राजस्थान पुलिस से भी संपर्क करेंगे।
-प्रमेंद्र डोभाल, एसपी देहात रुड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed