फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brutal murder of diploma engineer neeraj in dehradun.

बर्बरताः डिप्लोमा इंजीनियर के शव पर मिले 26 घाव

Wed, 09 Sep 2015 01:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Sep 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
brutal murder of diploma engineer neeraj in dehradun.

डिप्लोमा इंजीनियर नीरज के शव के पोस्टमार्टम में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। उसकी मौत गला दबाने से नहीं, बल्कि सिर और गर्दन में आई गंभीर चोटों की वजह से हुई थी।

विज्ञापन


शरीर के पूरे हिस्से में करीब छोटे-बड़े 26 घाव पाए गए हैं। कई घाव तो ऐसे हैं, जिन पर कई-कई वार हुए हैं। घावों से हत्यारोपी राजेश के भीतर भरी नफरत का अंदाजा सहजता से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


देहरादून में राजपुर के अंशल ग्रीन विहार में हुई मुरादाबाद के डिप्लोमा इंजीनियर नीरज कुमार की हत्या के मामले में आरोपी दोस्त राजेश ने खुलासा किया था कि तवे, कूकर के ढक्कन से हमला करने के साथ चाकुओं से प्रहार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में गला दबाकर उसे मारा था। पुलिस भी यह मानकर चल रही थी कि गला दबाने की वजह से उसकी जान गई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस बात को नकार दिया है। नीरज की मौत गंभीर चोटों की वजह से हुई थी।

सिर पर घातक चोटों के अलावा गले को बुरी तरह रेता गया था। एसओ राजपुर पंकज पोखरियाल ने बताया कि गला दबाने का उतना असर नहीं रहा, जितना की चोटों का रहा। पूरे शरीर पर छोटे-बड़े करीब 26 घाव रिपोर्ट में दर्शाए गए हैं।

इनमें से 16 के करीब घाव घातक बताए गए हैं। कत्ल के नृशंस तरीके से जाहिर है कि राजेश के दिलो-दिमाग में नफरत का गुब्बार था। उसके हाथ में जो कुछ आया, वह वार करता चला गया।

हत्यारोपी ने भरी जुर्म कबूल करने की हामी

मंगेतर को अश्लील मैसेज भेजने की खुन्नस में मुरादाबाद के अपने दोस्त नीरज कुमार की हत्या करने के आरोपी राजेश कुमार को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एसओ राजपुर पंकज पोखरियाल ने बताया कि राजेश के 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया गया। कस्टडी में आरोपी ने जुर्म इकबाल करने की बात कही है। इसके लिए 10 सितंबर तय हो गई।


गौरतलब है कि मुरादाबाद (प्रकाश नगर, गली नंबर तीन, लाइन पार) निवासी डिप्लोमा इंजीनियर नीरज कुमार की दून के राजपुर क्षेत्र में पांच सितंबर की रात को परिचित ज्ञानेंद्र वर्मा की कोठी में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सोमवार को मृतक नीरज के पड़ोसी और दोस्त राजेश सैनी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed