फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brutal murder in roorkee uttarakhand

पहले युवक को उतारा मौत के घाट, उसके बाद शव के साथ जो किया उस पर नहीं होगा यकीन

Sun, 04 Jun 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 04 Jun 2017 08:59 PM IST
brutal murder in roorkee uttarakhand

क‌िसी ने पहले एक युवक को मौत के घाट उतार द‌‌िया। लेक‌िन इसके बाद भी हत्यारे को चैन नहीं म‌िला। इसके बाद उसने शव के साथ जो काम क‌िया उस पर आपको यकीन नहीं होगा।



रव‌िवार को एक युवक की गला रेतकर हत्या कर शव हाईवे के करीब एक संपर्क मार्ग के किनारे फेंक दिया गया। मृतक की शिनाख्त मिटाने के लिए शव पर कोई केमिकल भी डाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त कराए जाने को लेकर प्रयास शुरू कर दिये गए हैं। 


कोतवाली रुड़की पुलिस को रविवार सुबह बेलड़ा गांव की एक महिला ने फोन कर बताया कि दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर स्थित कोर कालेज से कुछ पहले कलियर की ओर से कटने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित एक प्लाट में शव पड़ा है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल तुरंत ही मौके पर पहुंचे। जानकारी पाकर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा और सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। साथ ही पूरा शरीर काला पड़ा हुआ था। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है।  मृतक ने ग्रे कलर का लोवर पहना हुआ है। गले पर बांयी ओर गहरे कट का निशान है। जिससे लग रहा है किसी धारदार हथियार से युवक की गर्दन पर वार किया गया है। जिससे उसकी मौत हुई होगी। 

हत्या करने के बाद फेंका गया शव

brutal murder in roorkee uttarakhand

मृतक का चेहरा और शरीर काला पड़ा हुआ है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की शिनाख्त मिटाने को लेकर उसके चेहरे और शरीर पर कोई केमिकल डाला गया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक की शिनाख्त कराए जाने को लेकर प्रयास किया जा रहा है। आसपास के सभी थाने और कोतवाली में शव मिलने की जानकारी दे दी गई है।

 जिस युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी हत्या कहीं और की गई होगी। आशंका है कि हत्या करने के बाद उसका शव यहां लाकर फेंका गया है। साथ ही पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे और शरीर पर केमिकल डाल दिया गया ताकि मृतक के बारे में पुलिस को कुछ जानकारी न मिल सके। 

खाली प्लाट में शव पड़े होने की जानकारी जिस महिला ने पुलिस को दी है। उसके मुताबिक वह प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर काम करने जाती है। उसे आज भी यह शव पड़ा दिखाई दिया है। इस बात से आशंका है जताई जा रही है कि शव को रात किसी समय फेंका गया होगा।

एक युवक का शव मिला है। शव को देखने से लग रहा है कि उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सभी थानों को जानकारी दे दी गई है। यूपी को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है। 

-मणिकांत मिश्रा, एसपी देहात, रुड़की।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed