फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bride committed suicide with lover before marriage.

शादी के ठीक पहले प्रेमी संग दुल्हन ने की खुदकुशी

Wed, 10 Dec 2014 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दन्यां (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, दन्यां (अल्मोड़ा) Updated Wed, 10 Dec 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
bride committed suicide with lover before marriage.

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के एक गांव में शादी होने से कुछ घंटे पहले ही दुल्हन और उसके प्रेमी ने एक साथ जहर खाकर जान दे दी। शादी वाले घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि चचेरे भाई से उसका प्रेम संबंध था। उधर, सूचना पर गंगोलीहाट के एक गांव से चली बारात को बीच में ही रोक दिया गया। बारात की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


मां-बाप की इकलौती बेटी (19 वर्ष) की बुधवार दोपहर में शादी होनी थी। घर में रिश्तेदार और ग्रामीण एकत्र थे। सुबह बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच करीब आठ बजे दुल्हन नहाने के लिए घर के पास स्थित नौले की तरफ गई। घंटा भर बीतने के बाद भी जब वह नहीं लौटी तो परिजन उसे देखने नौले (कुएं) की तरफ गए।

जमीन पर बेसुध पड़े थे दुल्हन और चचेरा भाई

bride committed suicide with lover before marriage.

जब परिजन नौले के पास पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। नौले के पास ही दुल्हन और उसका चचेरा भाई जमीन पर बेसुध पड़े थे। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

एंबुलेंस पहुंचने तक दुल्हन की मौत हो चुकी थी, चचेरे भाई को गंभीर हालत में धौलादेवी स्थित प्राथमिक अस्पताल लाया गया।

वहां डॉक्टर नहीं होने से उसे बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया। उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हर कोई घटना पर चर्चा करते हुए दुख व्यक्त कर रहा था। इस मामले में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। उधर जैसे ही बारात में सूचना पहुंची तुरंत बारात को रोक दिया गया।

परिजनों को नहीं था प्रेम संबंधों का पता

bride committed suicide with lover before marriage.

आठवीं कक्षा तक पढ़ी-लिखी दुल्हन ने शादी का विरोध नहीं किया था। परिजन उसकी शादी के लिए हैसियत के मुताबिक जेवर और सामान भी खरीद कर लाए थे, लेकिन दोनों की मौत के बाद भोजन के पतीले चूल्हे पर ही रह गए।

परिजनों के साथ ही मेहमान और ग्रामीण सदमे में हैं। इधर, जहर खाकर जान देने वाला दो भाइयों में बड़ा था और दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह दीपावली पर घर आया था। इसके बाद वह नौकरी पर नहीं गया। दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को नहीं थी।
 
दूसरे गांव की लड़की से हुई शादी
गंगोलीहाट के एक गांव से चली बारात को सूचना मिलते ही बारातघर से 25 किमी पहले ही रोक दिया गया, लेकिन इस बीच बड़े-बुजुर्गों की सलाह पर दूसरे गांव में झटपट रिश्ता खोजा गया। दुल्हे और परिजनों को समझा बुझाकर उसका विवाह रात में संपन्न करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed