फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bride arrested in murder case

कोतवाली में बैठी रही दुल्हन, लौट गई बारात

Tue, 10 Jun 2014 04:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर Updated Tue, 10 Jun 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
bride arrested in murder case

लक्सर के सैदाबाद के पास हुई अनिल कुमार की हत्या के बाद दुल्हन बनने जा रही युवती कोतवाली में पुलिस हिरासत में बैठी रही, जबकि फेरों का समय निकल गया।

विज्ञापन


कुछ लोगों ने शादी के लिए युवती को छोड़ने की अनुमति देने का आग्रह किया, लेकिन पुलिस अधिकारी नहीं माने। मजबूरन शाम को बारात बैरंग लौट गई।

अनिल कुमार की हत्या के बाद पुलिस ने उसकी साली और ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। युवती की सोमवार को ही बारात आई थी।

मृतक के परिवार से भी पूछताछ कर रही पु‌लिस

bride arrested in murder case

बाराती दिनभर इस बात का इंतजार करते रहे कि पुलिस पूछताछ के बाद युवती को छोड़ देगी तो वह फेरे कराकर दुल्हन को ले जाएंगे।

लेकिन, एसएसपी सदानंद दाते समेत कई अधिकारी युवती और उसके परिजनों के साथ ही मृतक के परिवार से भी पूछताछ करते रहे।

कलसिया के ग्राम प्रधान समेत कई लोगों ने अधिकारियों से युवती को शादी के लिए छोड़ने कि मांग की, लेकिन पुलिस नहीं मानी। मजबूरन शाम को बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले हुई थी बहन की मौत

bride arrested in murder case

अनिल की हत्या के मामले में उसकी एक साली की चार साल पहले अनिल के घर पर हुई मौत से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

एसएसपी के अनुसार पूछताछ में अनिल के भाई सुनील और बबलू ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले अनिल की एक साली की उनके घर आई हुई थी जहां उसकी मौत हो गई थी।

यह लोग उसे आत्महत्या बताते हैं, लेकिन लड़की के घरवाले अनिल के परिवार से नाराज थे। इस नाराजगी को भी घटना से जोड़कर देखकर जांच की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि कुछ और भी सुराग मिले हैं, हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed