{"_id":"53ff07a228b25e458f586770c4890987","slug":"boys-was-stabbed-two-persons-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी रंजिश, चाकू से गोद कर किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये कैसी रंजिश, चाकू से गोद कर किया अधमरा
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून
Updated Wed, 04 Sep 2013 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के विवाह का कार्ड बांटने जा रहे मजदूर पिता और उसके ठेकेदार को घात लगाए युवकों ने चाकू से गोद डाला। दोनों को गंभीर हालत में दून अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां से ठेकेदार को जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हमलावर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।
पढ़ें..अनुपमा हत्या कांडः वहशियाना कत्ल से पहले जुनूनी प्यार
क्लेमेंटटाउन, भारूवाला गांव निवासी मिस्त्री मो. इरफान की बेटी का विवाह कुछ ही दिनो बाद होना तय है। मिस्त्री इरफान और उसका ठेकेदार संजय शर्मा दोनों ही डकोटा गांव में विवाह के कार्ड बांटने गए थे।
विज्ञापन
घात लगाए बैठे थे युवक
बाइक से वापस लौटते वक्त जैसे ही दोनों भारूवाला गेट नंबर टू में पहुंचे तभी घात लगाए बैठे युवकों ने उन पर हमला बोल दिया।
युवक झाड़ियों से बाहर निकले और दोनों को रोक लिया। युवकों की संख्या छह के करीब बताई जा रही है।
चाकू से किया हमला
युवकों ने मिस्त्री और ठेकेदार पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। शोर सुनकर गांव के लोग मौके की तरफ आने लगे तो हमलावर युवक भाग निकले।
सूचना पर क्लेंमेटटाउन पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को दून अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने ठेकेदार संजय शर्मा की हालत चिंता जनक पाते हुए उन्हें जौलीग्रांट रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हमलावरों की तलाश जारी
उधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए हमलावरों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। बुधवार को पुलिस ने अज्जू और राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सदर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि हमलावर युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।