फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boys molesting young women in bus at haridwar

दुस्साहस: बस रुकवाकर युवतियों संग छेड़छाड़

Tue, 02 Sep 2014 03:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 02 Sep 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
boys molesting young women in bus at haridwar

कानून व्यवस्था से बेखौफ एक बाइक सवार तीन मनचलों ने सिडकुल हरिद्वार से आ रही एक बस को रोककर उसमें सवार युवतियों से छेड़छाड़ का प्रयास किया। सरेराह घटना से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची मनचले भाग निकले। पुलिस पीछे भी दौड़ी, लेकिन सफलता नहीं मिली। छेड़छाड़ की दुस्साहसिक घटना से लोगों में खासा आक्रोश है। रायवाला गांव से कई युवतियां औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल, हरिद्वार प्राइवेट कंपनी में जॉब करती हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम सिडकुल से कंपनी की बस युवतियों को छोड़ने रायवाला आ रही थी। बस जैसे ही होशियारी मंदिर के पास सुनसान इलाके में पहुंची। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने बस को जबरन रुकवा लिया और बस में सवार युवतियों से छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक ने समझाने का प्रयास किया तो उससे गाली गलौज करने लगे। इसी बीच किसी ने रायवाला थाने का सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची, तभी बाइक सवार फरार हो गए। उपनिरीक्षक एससी घिल्डियाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

चौकीदार ने छात्रा से की छेड़छाड़, हंगामा

boys molesting young women in bus at haridwar

पथरी के एक आवासीय विद्यालय में चौकीदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक छात्रा के परिजनों एवं ग्रामीणों ने हंगामा काटा। प्रधानाचार्य के चौकीदार को नौकरी से हटा देने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। नौंवी कक्षा की एक छात्रा ने चौकीदार के छेड़छाड़ करने की जानकारी परिजनों को दी थी।

सोमवार को छात्रा के परिजन क्षेत्र की ग्राम प्रधान सविता सैनी को लेकर विद्यालय पहुंच गए। प्रधानाचार्य के सामने ग्रामीणों एवं परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए चौकीदार को बुलाने की मांग की। प्रधानाचार्य ने 27 अगस्त को ही चौकीदार को नौकरी से हटा देने की बात कही तब परिजन शांत हो गए।

इधर, ग्राम प्रधान सविता सैनी ने कहा कि छात्राओं से छेड़छाड़ की हरकत सहन नहीं होगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि चौकीदार को पहले ही हटा दिया गया है।

छात्रा से छेड़खानी, भाई ने की आरोपी की धुनाई

boys molesting young women in bus at haridwar

कोटद्वार के राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश लेने आई एक छात्रा के साथ एक छात्र संगठन से जुडे़ छात्र ने छेड़खानी की। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने चचेरे भाई को दी। भाई ने छेड़छाड़ के आरोपी की धुनाई कर कर दी।

इसके बाद दोनों पक्षों में बीच तनातनी बढ़ गई और कोतवाली पहुंच गए। छात्र संगठन ने दबाव डालकर युवती को पुलिस को तहरीर नहीं देने दी। छात्रा पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि एक छात्र नेता ने कोतवाली में युवती के भाई को देख लेने की धमकी दी। करीब एक घंटे के हंगामे में दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

जानकारी के अनुसार सोमवार कई छात्र-छात्राएं काउंटर पर फीस जमा करवा रहे थे। इसी बीच एक छात्रा ने एक छात्र पर उसके साथ छेड़खानी और अभद्रता का आरोप लगाया। छात्रा ने इसकी जानकारी कॉलेज में पढ़ने वाले चचेरे भाई को दी। जिससे आरोपी छात्र की धुनाई कर डाली।

इसके बाद विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष से जुडे़ छात्र कोतवाली पहुंच गए। बताया जा रहा है कि छात्रा आरोपी छात्र के खिलाफ लिखित तहरीर देना चाहती थी, एक छात्र संगठन ने दबाव डालकर मामले को रफा दफा करवा दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक कोतवाली में हंगामा होता रहा।

पुलिस का कहना था कि छात्रा की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली। छात्रा पक्ष के एक व्यक्ति का कहना था कि एक छात्र नेता कोतवाली में ही छात्रा के भाई को देख लेने की धमकी तक दे डाली। अपना नाम न छापने की शर्त पर एक छात्र नेता का कहा है कि कुछ समय से पुलिस में एक छात्र संगठन का कुछ ज्यादा ही दखल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed