फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy publicly tore the fabric of girls in dehradun.

दोस्त नहीं बनाया तो सड़क पर फाड़े छात्रा के कपड़े

Wed, 21 Oct 2015 08:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Oct 2015 08:32 AM IST
विज्ञापन
boy publicly tore the fabric of girls in dehradun.

राजधानी देहरादून में दोस्ती से इनकार करने पर एक नाबालिग छात्रा के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


युवक ने छात्रा के साथ जोर-जबरदस्ती की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। विरोध जताने पर छात्रा के पिता का सिर फाड़ने के साथ ही छात्रा के भाई की पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दूसरा फरार है। घटना रविवार दोपहर की है।
 
बताया गया कि पटेलनगर क्षेत्र की छात्रा गांधी ग्राम में एक महिला के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इस कारण उस परिवार के युवक से उसका परिचय हो गया। आरोप है कि युवक ने छात्रा को दोस्ती का ऑफर दिया। छात्रा ने इंकार कर दिया तो युवक को नागवार गुजरा।

विज्ञापन

पिता के सिर पर मारी रॉड

boy publicly tore the fabric of girls in dehradun.

इस बात पर हुई कहासुनी के बाद युवक बदसलूकी पर उतर आया। युवक ने छात्रा को घसीटते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। शोर होने पर लोगों के आने पर आरोपी भाग गया।

छात्रा के परिजनों को इस बात का पता लगा तो वे विरोध जताने के लिए आरोपी ईशू के घर पहुंच गए। आरोप है कि ईशू ने अपने साथी सूरज के साथ छात्रा के पिता के सिर पर लोहे की रॉड मार दी, इससे उनका सिर फट गया।

छात्रा के भाई से भी मारपीट की। पुलिस ने छात्रा के भाई की तरफ से मुकदमा दर्ज कर आरोपी ईशू को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed