{"_id":"5a609ed44f1c1ba4268b512d","slug":"boy-dead-body-thrown-into-the-canal-after-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की हत्या कर नहर में फेंका, परिजनों ने शव के साथ किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग की हत्या कर नहर में फेंका, परिजनों ने शव के साथ किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीर्तिनगर
Updated Thu, 18 Jan 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
कीर्तिनगर एसडीएम दफ्तर के समक्ष किशोर के शव को रखकर प्रदर्शन करते हुए लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नाबालिग की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया। बेटे का शव देख परिजन जहां सदमे में है वहीं ग्रामीणों और अन्य परिजनों ने शव के साथ एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की शक्ति नहर में मिले किशोर के शव के साथ परिजनों और अन्य लोगों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस मामले में उसके सहपाठी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि किशोर की हत्या कर सुबूत मिटाने के मकसद से शव को नहर में फेंक दिया गया। अपराह्न करीब ढाई बजे आरोपी छात्र को मृतक के परिजनों के समक्ष लाने के बाद ही प्रदर्शनकारी शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
मंगसू निवासी विनोद लाल के 16 वर्षीय पुत्र अमन 26 दिसंबर से लापता था। 28 दिसंबर को परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में परिजनों ने मृतक अमन के एक सहपाठी का जिक्र किया था। उसने अमन के घर नहीं आने की सूचना दी थी।
demo pic
- फोटो : demo
23 दिन बाद 17 जनवरी को अमन का शव उसके घर से मात्र 200 मीटर दूर जलविद्युत परियोजना की नहर में मिला। नहर में शव मिलने पर परिजनों हत्या की आशंका जताई थी।
बृहस्पतिवार को परिजन व ग्रामीण अमन का शव लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने शव को कार्यालय परिसर में रखकर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो यह नौबत न आती।
परिजनों ने अमन के उस सहपाठी को गिरफ्तार करने की मांग की जिसने फोन पर अमन के घर नहीं आने की सूचना दी थी। जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस ने अमन के सहपाठी को पूछताछ के लिए मौके पर बुलाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए देर शाम एसएसपी विमला गुंज्याल भी कीर्तिनगर पहुंची। हालांकि पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। एसएसपी गुंज्याल ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों की मांग पर बिसरा जांच भी कराई जाएगी। विभागीय लापरवाही पाने पर संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम का किया घेराव
मृत
- फोटो : demo pic
परिजनों व ग्रामीणों ने एसडीएम नुपूर वर्मा का घेराव किया। ग्रामीणों ने एसडीएम से चौरास पुलिस चौकी बंद करने की मांग भी की। उनका कहना था कि चौरास क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। एसडीएम नुपूर वर्मा ने कहा कि परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है।
नियमित रूप से स्कूल आता था अमन
जीजीआईसी किलकिलेश्वर के प्रधानाचार्य बीएस रावत ने बताया कि अमन नियमित रूप से स्कूल आता था। अमन की कभी कोई शिकायत भी नहीं आई। 26 दिसंबर को दोनों छात्रों ने प्रयोगात्मक परीक्षा भी दी थी, लेकिन 27 को दोनों विद्यालय नहीं आए।
श्रीनगर से पहुंची पुलिस फोर्स
श्रीनगर। एसडीएम कार्यालय में हंगामे की खबर पर निकटवर्ती कोतवाली श्रीनगर से कोतवाल एनएस बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पौड़ी से सीओ धन सिंह तोमर भी यहां पहुंचे।