फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bloody fight between two groups in rudrapur

रुद्रपुर में बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 10 लोग घायल

Fri, 18 May 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 May 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
bloody fight between two groups in rudrapur
fighting

रुद्रपुर के भुरारानी में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। जिसमें दोनों पक्ष के 10 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। भुरारानी में साहनी परिवारों में बच्चों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

जानकारी के मुताबिक पहले गुरुवार की सुबह विवाद हुआ तो लोगों के द्वारा बीच बचाव से निपट गया। लेकिन गुरुवार देर रात्रि मामला फिर गड़बड़ाया और हालात इतने बिगड़े की जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल सुंदेश्वर साहनी पुत्र लुकखा सहनी को जब जिला अस्पताल में भर्ती कराया तो पीछे से दूसरे पक्ष ने अकेला पाकर सुखदेव साहनी के घर पर हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया और साथ ही तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखदेव साहनी को शुक्रवार तड़के 3 बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर दूसरे पक्ष के मनोज, भारत साहनी, रीना, उषा देवी, आरती, दीपक ने भी अपना मेडिकल करवा कर उपचार करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed