फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp yuva morcha mahanagar mantri arrested in gambling

जुआ खेलते भाजयुमो के महानगर मंत्री समेत 14 धरे, 50 हजार हुए बरामद

Wed, 18 Jul 2018 06:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Jul 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
bjp yuva morcha mahanagar mantri arrested in gambling
सांकेतिक तस्वीर

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में जुआ खेलते हुए पुलिस ने भाजयुमो के महानगर मंत्री समेत 14 लोगों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से लगभग 50 हजार रुपये भी बरामद हुए। इस कार्रवाई के विरोध में लोगों ने थाने का घेराव भी किया, मगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।

विज्ञापन

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काफी दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में कई जगहों पर जुआ खेला जाता है। इससे क्षेत्र का माहौल खराब होता है। थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने चार जगहों पर छापेमारी की। मौके से पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर बैठकर जुआ खेल रहे 14 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन


आरोपियों में भाजयुमो महानगर मंत्री राजन नेगी भी शामिल है। सभी आरोपियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। राजन नेगी के अलावा आरोपियों के नाम विजय सूद निवासी शिवपुरी, नंदन बिष्ट निवासी राघव विहार, सुरेंद्र बिष्ट निवासी शिवपुरी, गौरव निवासी शिवपुरी, सुनील पंवार निवासी शिवपुरी, शुभम कांडपाल निवासी विंग नंबर 7 प्रेमनगर, नवीन कांडपाल निवासी प्रेमनगर, रणजीत सिंह निवासी श्यामपुर प्रेमनगर, रोहित रावत निवासी श्यामपुर, आशीष चौधरी निवासी उम्मेदपुर, विनेश कुमार निवासी केहरी गांव, सर्वेश उर्फ संजू निवासी ठाकुरपुर और शेर बहादुर निवासी स्मिथनगर हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी कई और जगह भी पुलिस के निशाने पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed