फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP leader son murder.

उत्तराखंडः BJP नेता के बेटे की हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

Tue, 24 Nov 2015 01:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर Updated Tue, 24 Nov 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
 BJP leader son murder.

उत्तराखंड के काशीपुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मानस के छोटे बेटे राघवेंद्र प्रताप सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई ने दो-तीन लोगों को नामजद करते हुए उन पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को उठाया है। देर शाम मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कई जगहों पर गहरी चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह गिरीताल के पास रेलवे के किनारे युवक का शव पड़े होने की सूचना पर सीओ जीसी टम्टा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में मृतक युवक के सिर के पिछले भाग में गहरी चोट का निशान मिला जिससे खून रिस रहा था। पीठ पर भी चोट के निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले कुछ लोगों से हुआ था झगड़ा

 BJP leader son murder.

तलाशी में मृतक की जेब से विवेकानंद विद्या मंदिर का पर्चा मिलने पर सीओ ने आईटीआई चौकी से संबंधित जानकारी मांगी है। पुलिस युवक के ट्रेन की चपेट में आकर मौत होना मान रही थी, लेकिन इसी दौरान भाजपा नेता नरेंद्र मानस का बड़ा पुत्र मानवेंद्र प्रताप सिंह अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचा।

उसने शव की शिनाख्त अपने छोटे भाई राघवेंद्र (25) निवासी मुहल्ला रहमखानी के रूप में की। उसने बताया कि दो-तीन लोगों का रविवार रात उसके भाई से झगड़ा हुआ था और इन्हीं लोगों ने उसे मारा है।

इधर, सूचना पर विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, राम मेहरोत्रा, मोहन बिष्ट, विष्णु अग्रवाल, मुकेश मेहरोत्रा, इंतजार हुसैन, राजेंद्र सैनी, ब्रजेश सैनी सहित तमाम राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मानस के घर जाकर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed