{"_id":"1bd961bf152e860dd44f5900596b41cb","slug":"bjp-leader-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अमर उजाला, टिहरी
Updated Fri, 04 Apr 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
टिहरी क्षेत्र निवासी भाजपा नेता व व्यापारमंडल के उपाध्यक्ष महादेव नौटियाल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घनसाली में स्क्रैब का कार्य करता था।
विज्ञापन
मृतक के घर में मिले सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम लिखें गए हैं, जिसके बाद मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को परिजनों की तहरीर का इंतजार है।
पत्नी ने देखी झूलती लाश
शुक्रवार सुबह महादेव नौटियाल (38) पुत्र दीपेश्वर प्रसाद जखन्याली में अपने कमरे के अंदर एक रस्सी पर लटका मिला। इसकी खबर फैलते ही वहां लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे कुछ देर बाहर घूमने के बाद वह ऊपरी मंजिल के कमरे चले गए थे। काफी देर बाद जब वह बाहर नहीं आए, तो पत्नी ने दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
जोर से खटखटाने पर दरवाजा खुला तो देखा कि महादेव नाइलॉन की रस्सी के सहारे झूल रहा था। पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे दो बच्चों को भी छोड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में आत्महत्या करने के लिए किसी के भी नाम का स्पष्ट खुलासा नहीं है।
नोट में कुछ लोगों पर कबाड़ का काम करने वाले मजदूरों को भड़काने की बात लिखी है। जिससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने कहा कि परिजनों की ओर से तहरीर आने के बाद जांच की जाएगी।