देहरादून: नाबालिग से दुराचार के प्रयास में भाजपा नेता का भाई गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुराचार का प्रयास करने के आरोपी मेरठ के भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि उसने पीड़िता को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी के खिलाफ पिछले महीने पीड़िता के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आज शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।
एसओ प्रेमनगर मुकेश त्यागी ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती के परिजनों ने 27 जुलाई को प्रमोद सोम निवासी श्रद्धापुरी, फेज वन, सेक्टर तीन, थाना कंकरखेड़ा मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
फोन में प्रमोद की धमकी भरी रिकॉर्डिंग है युवती के पास
परिजनों का आरोप है कि प्रमोद का उनके घर आनाजाना था। वर्ष 2015 में जब उनकी बेटी नाबालिग थी तो प्रमोद उसे कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ले गया था। वहां उसने लड़की के साथ दुराचार का प्रयास किया। इसके बाद फिर से उसने युवती से छेड़छाड़ और दुराचार का प्रयास किया।
वर्ष 2016 में जब लड़की ने यह बात अपने परिवारवालों को बताई तो प्रमोद गुस्सा हो गया और फोन पर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। वर्तमान में लड़की बालिग हो चुकी है।
युवती के फोन में प्रमोद की धमकी भरी रिकॉर्डिंग भी है। पुलिस ने युवती के फोन को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा है। प्रमोद सोम को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर नंदा की चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रमोद सोम के भाई शिव कुमार राणा वर्तमान में मेरठ भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं।