{"_id":"02fb3c3e5282a33cbfe6a5419244d1ae","slug":"bike-theft-on-every-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां हर शुक्रवार को चोरी होती है बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां हर शुक्रवार को चोरी होती है बाइक
अमर उजाला, लंढौरा
Updated Thu, 10 Apr 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लंढौरा कस्वे में सक्रिय वाहन चोर पुलिस और लोगों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। पिछले करीब डेढ़ महीने में एक पुलिसकर्मी समेत सात लोगों की बाइक चोरी कर ली गई।
विज्ञापन
पुलिस की मुस्तैदी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल एक ही बाइक बरामद की जा सकी।
शुक्रवार को लगता है मेला
लंढौरा में पुलिस चौकी के पास हर शुक्रवार को पीठ बाजार लगता है। यहां पुलिस कम वाहन चोर ज्यादा सक्रिय रहते हैं। हर शुक्रवार को एक या दो बाइक चोरी होना आम बात है।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय में मंगलौर निवासी कलीम, लहबौली निवासी नूरहसन, थिथौला निवासी रामकुमार, थिथकी निवासी सिकंदर, घिस्सुपुरा निवासी शहजाद आदि की बाइक चोरी कर ली गई।
विज्ञापन
केवल पुलिसवाले की बाइक हुई बरामद
लंढौरा पुलिस चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की बाइक भी पिछले दिनों शराब के ठेके के पास से चुरा ली गई थी।
पुलिस लोगों की शिकायत पर दौड़ने के दावे तो काफी कर रही है, लेकिन उसकी सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल एक ही बाइक बरामद की गई, वह भी पुलिसकर्मी की। इसके अलावा किसी और की बाइक का सुराग नहीं लग सका।