{"_id":"c9f4aab5a406179753ff4a8768a0485f","slug":"bike-rider-death-in-bus-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन के बाद मिला 'मौत' का इंसाफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदर्शन के बाद मिला 'मौत' का इंसाफ
अमर उजाला, डोईवाला
Updated Thu, 26 Sep 2013 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लच्छीवाला फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार सिटी बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बाइक को टक्कर मार दी
हादसा सोमवार देर रात को हुआ। लच्छीवाला फ्लाईओवर पर दून से तेज रफ्तार आ रही एक सिटी बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार दो युवक छिटककर सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर 108 सेवा ने घायलों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दिनेश कुमार (21) पुत्र राम सिंह निवासी जोगीवाला की मौत हो गई। जबकि, घायल भोपाल सिंह पुत्र राजकुमार निवासी जोगीवाला का उपचार चल रहा।
विज्ञापन
हाईवे पर प्रदर्शन किया
बुधवार को परिजनों ने आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर प्रदर्शन किया। उपनिरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, बस को सीज कर दिया गया है।