'फिक्स' कर रहे थे IPL-7 का फाइनल, पकड़े गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी हरिद्वार में आईपीएल-7 के फाइनल मैच में सट्टेबाजी का भंडाफोड़ हुआ है।
एसओजी, रानीपुर एवं ज्वालापुर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में दो हाईटेक सटोरिये दबोचे हैं। इनके कब्जे से तीन महंगे मोबाइल फोन, 97 हजार रुपये एवं डायरी पेन बरामद हुए है।
आरोपितों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस की ज्वाइंट टीम ने सटोरियों को पकड़ा
एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस को आईपीएल-7 के फाइनल मैच में सट्टा लगाने की सूचना मिली थी।
एसओजी, ज्वालापुर एवं रानीपुर पुलिस की ज्वाइंट टीमों ने कार्रवाई करते हुए भेल सेक्टर दो के समीप दो सटोरियों को दबोच लिया।
एसओजी कार्यालय में हुई पूछताछ में सटोरियों ने अपने नाम सन्नी भार्गव पुत्र आरके भार्गव निवासी गोल गुरुद्वारा ज्वालापुर एवं ओमप्रकाश शर्मा उर्फ फन्नी पुत्र केसी शर्मा निवासी गांव रावली महदूद रानीपुर बताए।
महंगे मोबाइल फोन, 97 हजार रुपए बरामद
सटोरियों के कब्जे से महंगे मोबाइल फोन, 97 हजार रुपए, डायरी व पेन बरामद हुए। बताया कि आईपीएल 7 के फाइनल मैच के लिए ये दांव लगवा रहे थे।
पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आए है, जिस दिशा में जांच आगे बढ़ा दी गई है।
एसएसपी के अनुसार सन्नी भार्गव के पिता की रेलवे फाटक ज्वालापुर के समीप स्टेशनरी की दुकान है और लक्सर मार्ग पर आईटीआई का संचालन भी करता है।
दूसरे सटोरिये के पिता रेलवे से रिटायर्ड है। आरोपितों के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।