फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   betting in IPL in roorkee.

खुलासा: यहां हर गेंद, हर ओवर पर लग रहा IPL में सट्टा

Fri, 22 May 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 22 May 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
betting in IPL in roorkee.

रुड़की में आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में सट्टा लगाते चार युवकों की गिरफ्तारी के बाद सट्टेबाजी के बड़े राज से पर्दा हटा है। मैच में हर ओवर और बाल पर सट्टा लग रहा है। चिंताजनक बात यह है कि आईपीएल सट्टा लगाने वालों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की भी संख्या कम नहीं है।

विज्ञापन

 
आईपीएल में क्रिकेट मैच को लेकर लोगों में भारी क्रेज है। क्रिकेट प्रेमी तो मैच को देख ही रहे हैं लेकिन ऐसे लोगों को भी यह मैच बेहद भा रहा है जो सामान्य तौर पर क्रिकेट में ज्यादा रुचि नहीं रखते हैं। इसकी बड़ी वजह आईपीएल के मैच में लगने वाला लाखों का सट्टा है। सरकारी, प्राइवेट नौकरी में हों या फिर कारोबारी, तमाम लोग ऐसे हैं जो आईपीएल में सट्टा लगाकर जल्द अमीर बनने का सपना पाले हुए हैं और अपनी जमा पूंजी गंवा रहे हैं।
विज्ञापन


बड़ों के साथ-साथ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र भी इसमें शामिल हैं। स्थिति यह है कि छात्र सट्टे के लिए स्कूल एवं कोचिंग की फीस को भी दांव पर लगा रहे हैं। आईपीएल के हर मैच में एक-एक बाल पर सट्टा लग रहा है। अभी तक दो स्थानों पर आईपीएल सट्टा पकड़ा जा चुका है, लेकिन यह कार्रवाई इस काले कारोबार पर रोकथाम के लिए पर्याप्त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर हो रहा है पूरा सट्टा

betting in IPL in roorkee.

आईपीएल मैच पर लगने वाला सट्टा पूरी तरह से मोबाइल से संचालित हो रहा है। सट्टा लगवाने वाला व्यक्ति सभी बुकिंग मोबाइल से ही करता है। यहीं नहीं जो लोग सट्टा लगाते हैं वह बुकी के मोबाइल पर ही फोन करते हैं। वह मोबाइल पर ही सट्टा नोट करता है।

ऐसे लगाया जाता है सट्टा
आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के लिए पहले बुकी को एक फिक्स रकम जमा कराई जाती है। शहर में कुछ स्थानों पर यह रकम जमा की जाती है। इसके बाद बुकी एक मोबाइल नंबर सट्टा लगाने वाले को देता है। हर मैच, ओवर, बाल एवं प्लेयर आदि पर सट्टा लगाने की सुविधा है।

इसके लिए मैच देखते हुए बुकी को फोन किया जाता है। बुकी रेट के साथ ओवर और बाल आदि के रन बताता है। उसमें सट्टा लगाने वाले की हां या फिर ना पूछी जाती है।

हां या न कहते ही सट्ट लग जाता है। यदि सट्टा ठीक बैठ जाए तो खरे रुपये मिल जाते हैं। सट्टा लगाने वाला अपनी बात से न हट जाए, इस बात को देखते हुए बुकी फोन पर उसकी आवाज तक रिकार्ड करता है, ताकि समय आने पर उसे सुना सके।

दिल्ली से संचालित होता है पूरा धंधा

betting in IPL in roorkee.

रुड़की। आईपीएल क्रिकेट पर लगने वाला पूरा सट्टा दिल्ली से संचालित हो रहा है। वहीं से रेट आदि तय किये जाते हैं। स्थानीय बुकी छोटे सट्टे अपने स्तर पर भी लगा रहे हैं।

धंधे में बरतते हैं पूरी ईमानदारी
आईपीएल मैच पर लगाया जा रहा सट्टा भले काला धंधा हो, लेकिन इसमें पूरी ईमानदारी बरती जाती है। सट्टा लगवाने वाला जीतने वाले को पूरी ईमानदारी के साथ रुपये लौटा देता है।

सीओ का है कहना
‘आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगने की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस कार्रवाई करती है। पुलिस दो स्थानों पर छापा मारकर आईपीएल सट्टा पकड़ भी चुकी है। इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को जनता का भी सहयोग चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को इस संबंध में कोई भी जानकारी हो तो वह उनके मोबाइल नंबर 9411112996 पर फोन कर बता सकता है। ऐसे व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।
-कुलदीप सिंह असवाल, सीओ, रुड़की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed