फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   beggar sell drugs in dehradun

एसडीएम के सामने राजधानी में नशे की 'डील'

Sat, 27 Jul 2013 06:34 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 27 Jul 2013 06:34 PM IST
विज्ञापन
beggar sell drugs in dehradun

शहर के दून चौक पर खुलेआम नशे की मंडी सज रही है और प्रशासन है कि आंख मूंदे हुए है। शनिवार को वहां से गुजर रहे एसडीएम सदर की नजर चौक पर हो रही नशे की एक ‘डील’ पर पड़ी तो उन्होंने अपना सरकारी वाहन रुकवा कर दोनों को दबोच लिया।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। चौक पर बैठे सभी भिखारियों को खदेड़ा गया। हालांकि बाद में फिर से दुकाने सज गई। नगर निगम के बाहर दून चौक पर भिखारी सड़क किनारे बैठते हैं। सभी जानते हैं कि इन साधुओं के वेश में बैठे कई भिखारी चरस की पत्ते की पुड़िया बेचते हैं। इनके ग्राहक हॉस्टल के छात्र हैं।

विज्ञापन


पिछले कई सालों से पुलिस शिकायत मिलने पर इन भिखारियों को यहां से खदेड़ देती है। लेकिन पुलिस के जाते ही इन भिखारियों की दुकान फिर से सज जाती है। शनिवार को एसडीएम सदर अपने कार्यालय एस्लेहाल की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका वाहन दून अस्पताल चौक से गुजर ही रहा था कि उनकी नजर नगर निगम परिसर के मुख्य द्वार के बाहर बैठी एक महिला भिखारी पर पड़ी। उन्होंने गौर से देखा कि वह महिला एक युवक को कुछ पुड़िया दे रही है। युवक ने भी उसे उस पुड़िया की एवज में कुछ रुपये दिए। उन्होंने वाहन रुकवाया और उस महिला भिखारी के पास गए। उसकी तलाशी करवाई तो उसके पास से कई पुड़िया मिली।


भिखारी दोबारा वहां बैठ गए

उन्होंने सीओ सिटी जगदीश चंद्र सती को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर होने से पुलिस कर्मियों ने भिखारियों को वहां से खदेड़ दिया। लेकिन, अधिकारियों के जाते ही भिखारी दोबारा वहां बैठ गए। सीओ सिटी हरीश चंद्र सती ने बताया पुलिस इन भिखारियों पर नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed