{"_id":"02d4781b874a19651a3c562d043bec24","slug":"bdc-member-kills-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम से परेशान सभासद ने दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिस्टम से परेशान सभासद ने दे दी जान
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 30 Dec 2013 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिस्टम से परेशान होकर ऋषिकेश में नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के सभासद रणवीर सिंह नेगी ने जान दे दी।
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला शव
दो दिन से लापता नेगी का शव रविवार सुबह लक्ष्मणझूला पुलिस गेस्ट हाउस के पास आम के पेड़ से लटका मिला। घटनास्थल से सभासद का मोबाइल, कीटनाशक की सीलबंद शीशी और कुछ अन्य वस्तुएं मिली हैं।
पुलिस मामले को प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने बताया कि सभासद ने दो सुसाइड नोट लिखे थे। एक अपनी डायरी में लिखा था, जो कई पन्नों में है, जिसे बच्चों की किताबों के बीच रख दिया था।
विज्ञापन
दूसरा नोट उनकी जेब से मिला है, जिसमें उन्होंने आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारियों से परेशानी के बारे में लिखा है। सुसाइड नोट में नेगी ने बीडीसी मेंबर रहते जिन विकास कार्यों को कराया था उसका उल्लेख किया है।
विज्ञापन
विभाग से एनओसी मांगने का जिक्र
कई कार्य पूरे नहीं होने के बावजूद विभाग से एनओसी मांगने का भी जिक्र है। कई विकास कार्यों का भुगतान समय से नहीं होने पर घर से पैसे लगाने का भी उल्लेख किया है।
लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक, भाजपा से जुड़े सभासद रणवीर सिंह नेगी (40) पुत्र वीरेंद्र सिंह नेगी निवासी लक्ष्मणझूला शुक्रवार देर शाम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे।
गुमशुदगी दर्ज कराई थी
परिजनों ने शनिवार को लक्ष्मणझूला थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को उनकी स्कूटी दून वैली स्कूल के बाहर लावारिस हालत में बरामद की थी। पुलिस शनिवार से ही क्षेत्र के गंगा तटों से लेकर आसपास के जंगलों में कांबिंग में जुटी थी।
रविवार सुबह करीब 9.15 बजे दो स्थानीय युवक सभासद को तलाशते हुए पुलिस गेस्ट हाउस के समीप आम के बागीचे में पहुंचे तो उन्हें रणवीर का शव आम के पेड़ से लटकता दिखा। युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक अंशु चौधरी ने बताया कि सभासद की पैंट और जैकेट की जेब से एक सुसाइड
नोट, मोबाइल फोन, स्कूटी की चाबी, टॉर्च, लाइटर, ब्लेड का पैकेट मिला है। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं।