फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   barber made woman's mms and upload it on net.

बारबर ने बनाया युवती का MMS, नेट पर अपलोड करते मचा बवाल

Tue, 30 Jun 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर) Updated Tue, 30 Jun 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
barber made woman's mms and upload it on net.

उत्तराखंड के बागेश्वर में बारबर द्वारा एक युवती का अश्लील एमएमस बनाकर उसे इंटरनेट पर अपलोड करने पर का मामला सामने आया है। भनक लगते ही हिंदूवादी संगठनों ने बवाल कर दिया।

विज्ञापन


हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता उसकी दुकान पर पहुंचकर उसे घसीटकर थाने ले गए। थाने में घेराव और हंगामा कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बारबर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चमोली का रहने वाला है आरोपी
सोमवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता गागरीगोल स्थित बारबर आमिर खान निवासी थराली जिला चमोली की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने उस पर अज्ञात युवती का अश्लील एमएमएस नेट पर अपलोड करने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया और घसीटकर बैजनाथ थाना लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के मोबाइल में क्षेत्र की कई लड़कियों के नंबर

barber made woman's mms and upload it on net.

उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में प्रदर्शन शुरू ‌कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी एनएस नपच्याल मौके पर पहुंच गए।

भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गोस्वामी की तहरीर पर थानाध्यक्ष एसएस कुशवाहा ने युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 2(9)/67क आईपी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसका मोबाइल भी कब्जे में लिया है।

एसपी ने बताया उससे पूछताछ की जा रही है। उसके मोबाइल में क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक लड़कियों और महिलाओं के नंबर दर्ज है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि पुलिस मामले को हल्के में लेगी तो आंदोलन किया जाएगा।

थाने का घेराव करने वालों में भाजपा के जिलाध्यक्ष शिवसिंह बिष्ट, मंगल राणा, घनश्याम जोशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र परिहार, आदर्श कठायत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed